लाइव न्यूज़ :

विनीत नारायण का ब्लॉगः आतंक पर अमित शाह का प्रहार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 1, 2019 08:46 IST

अब तक देश ने अमित शाह को भाजपा के अध्यक्ष के रूप में देखा है. इस पद रहते हुए उन्होंने एक सेनापति के रूप में अनेक चुनावी महाभारत जिस कुशलता से लड़े और जीते, उससे देश की राजीनीति में उनकी कड़ी धमक बनी है.

Open in App

विनीत नारायण संसद में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद  देते हुए भारत के गृह मंत्नी अमित शाह ने जितना दमदार भाषण दिया, उससे आतंकवादियों के हौसले जरूर पस्त हुए होंगे. शाह ने बिना लागलपेट के दो टूक शब्दों में आतंकवादियों, विघटनकारियों और देशद्रोहियों को चेतावनी दी कि वे सुधर जाएं, वरना उनसे सख्ती से निपटा जाएगा.

अब तक देश ने अमित शाह को भाजपा के अध्यक्ष के रूप में देखा है. इस पद रहते हुए उन्होंने एक सेनापति के रूप में अनेक चुनावी महाभारत जिस कुशलता से लड़े और जीते, उससे देश की राजीनीति में उनकी कड़ी धमक बनी है. उनके विरोधी भी यह मानते हैं कि इरादे के पक्के, जुझारू और रात-दिन जुटकर काम करने वाले अमित शाह जो चाहते हैं, उसे हासिल कर लेते हैं. इसलिए दिल्ली की सत्ता के गलियारों और मीडिया के बीच चर्चा होने लगी है कि अमित शाह शायद कश्मीर समस्या का हल निकालने में सफल हो जाएं. 

हालांकि इस रास्ते में चुनौतियां बहुत हैं. गृह मंत्नी शाह ने अपने भाषण में यह साफ कहा कि आतंकवादियों को मदद पहुंचाने वालों या शरण देने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा. उल्लेखनीय है कि कश्मीर के खतरनाक आतंकवादी संगठन ‘हिजबुल मुजाहिदीन’ को दुबई और लंदन से आ रही अवैध आर्थिक मदद का खुलासा 1993 में मैंने ही किया था. 

अमित शाह जैसे कुशल सेनापति को किसी की सलाह की जरूरत नहीं होती. वे अपने निर्णय लेने  में स्वयं सक्षम हैं, पर फिर भी उन्हें ये सावधानी बरतनी होगी कि आतंकवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर कोई निर्णय लेने से पहले वे उन सभी लोगों से राय जरूर लें, जिनका इस समस्या से लड़ने में गत 30 वर्षो में कुछ न कुछ महत्वपूर्णं योगदान रहा है. 

केंद्रीय खुफिया ब्यूरो के पुराने निदेशक ही नहीं, जम्मू कश्मीर में नौकरी कर चुके स्वच्छ छवि वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी अमित शाह जी को बात करनी चाहिए. ताकि एक ऐसी रणनीति बने, जो कारगर भी हो और उसमें जान-माल की कम से कम हानि हो. अगर अमित शाह 72 साल से लटकी हुई कश्मीर की समस्या को हल करवाने में सफल हो जाते हैं, तो वे एक बड़ा इतिहास रचेंगे.

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारत'BJP ने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया है', राहुल गांधी का बड़ा आरोप...

भारतWest Bengal: क्या शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के अगले सीएम? मुख्यमंत्री को लेकर अमित शाह का बड़ा संकेत

भारतWest Bengal CM announcement: अमित शाह पहुंचे कोलकाता, दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा; जानें कौन बनेगा बंगाल का सीएम?

भारतअमित शाह को पश्चिम बंगाल और जेपी नड्डा को असम के लिए BJP का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu government formation: आखिर विजय की जय संवैधानिक रास्ते से ही होगी

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम की अधिसूचना नहीं होने से गरमायी सियासत, नाम के आगे केवल "मंत्री" लिखा गया है, लेकिन “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया

भारतविजय शपथ ग्रहण समारोहः ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ के बाद ‘तमिल थाई वाझथु’ गीत, तमिलनाडु में हंगामा जारी?

भारतDMK ने उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया

भारतपश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 FIR, 433 गिरफ्तार, डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता ने दी जानकारी