लाइव न्यूज़ :

दिल्ली महिपालपुरः अविश्वास का भूत जिंदगी तबाह कर देता है?, पति ने पत्नी की हत्या कर सुसाइड दिखाने की...

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: April 16, 2025 05:26 IST

Delhi Mahipalpur: हार के बांका जिले में पति ने पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध किया तो पत्नी ने सुपारी देकर कराई हत्या...!

Open in App
ठळक मुद्देये कुछ खबरों की हेडिंग्स हैं जो पिछले एक महीने में अखबारों में छपी हैं.पति-पत्नी के बीच शंका और खौफ को लेकर व्यंग्यात्मक रील्स से भरा पड़ा है. एक ड्रम और दो बोरी सीमेंट लेकर किसी के घर पहुंचते हैं.

Delhi Mahipalpur: महिपालपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर सुसाइड दिखाने की कोशिश की. बेंगलुरु में पत्नी की हत्या कर लाश सूटकेस में छिपाई. नोएडा में इंजीनियर पत्नी पर पहले हथौड़े से सिर पर वार किया, फिर गला रेता. मेरठ में महिला ने पति को नशीली दवा दी और बेहोश होने पर प्रेमी के साथ मिलकर टुकड़े कर दिए, फिर ड्रम में टुकड़े भरे और सीमेंट डाल दिया..! बिहार के बांका जिले में पति ने पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध किया तो पत्नी ने सुपारी देकर कराई हत्या...! ये कुछ खबरों की हेडिंग्स हैं जो पिछले एक महीने में अखबारों में छपी हैं.

मेरठ की घटना के बाद तो पूरा का पूरा सोशल मीडिया पति-पत्नी के बीच शंका और खौफ को लेकर व्यंग्यात्मक रील्स से भरा पड़ा है. सभी रील्स के थीम एक जैसे हैं कि दो व्यक्ति एक ड्रम और दो बोरी सीमेंट लेकर किसी के घर पहुंचते हैं. घर वाला पूछता है कि ये क्या है? वो दोनों बताते हैं कि आपकी पत्नी ने मंगाए हैं. यह सुनते ही पति घर से भाग खड़ा होता है.

आश्चर्यजनक बात यह है कि इस तरह के रील्स पर लोग हंस तो रहे हैं लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि ऐसी घटनाओं के पीछे के कारणों की विवेचना कोई नहीं कर रहा है. भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी का रिश्ता सबसे अंतरंग माना गया है. एक-दूसरे के लिए समर्पित होने के इस रिश्ते में नोंकझोंक को लेकर सदियों से चुटकुले बनते रहे हैं, सुनते और सुनाए जाते रहे हैं लेकिन जब रिश्तों की प्यारी सी नोंकझोंक की जगह संदेह जन्म लेने लगे और संदेह का कोहरा इतना घना हो जाए कि बात हत्या तक पहुंच जाए तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है.

समाज में अवैध रिश्ते सदा से रहे हैं लेकिन उसकी विकरालता उतनी कभी नहीं रही जितनी आज है. अभी-अभी यह खबर भी आई कि एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ ही भाग गई और दोनों ने घर बसा लिया. सुनकर बड़ा अजीब सा लगता है लेकिन जो सच सामने है, उससे इनकार कैसे किया जा सकता है.

निश्चय ही विश्वास टूटता है तो मन में गुस्सा पैदा होता है और बदला लेने की भावना भी उत्पन्न होती है और ये हत्याएं इसी का परिणाम हैं. बिल्कुल पुख्ता आंकड़ा तो कहीं भी उपलब्ध नहीं है लेकिन ऐसा आकलन है कि हर साल शक और संदेह के कारण करीब पौने तीन सौ महिलाओं की हत्या उनके पति द्वारा कर दी जाती है.

इसी तरह करीब सवा दो सौ पुरुषों की हत्या के पीछे उनकी पत्नियां होती हैं. वे या तो खुद हत्या करती हैं या फिर पति-पत्नी के रिश्ते में जो ‘वो’ होता है, उसकी मदद लेती हैं. सबसे चिंताजनक बात यह है कि ऐसी घटनाएं निरंतर बढ़ती ही जा रही हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि मिठास वाले रिश्ते में खटास इस मुकाम पर क्यों पहुंच जाती है कि एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन जाएं!

निश्चित रूप से इसके लिए कोई एक कारण नहीं हो सकता. बहुत सारे कारण जब एक के बाद एक पैदा होने लगते हैं तो रिश्तों की गांठ उलझने लगती है. आश्चर्यजनक बात यह है कि जो बहुत पढ़े-लिखे लोग हैं, वे भी इस गांठ को पैदा होने से रोकने की कोशिश नहीं करते या सफल नहीं हो पाते. कई बार दोष एकतरफा होता है तो कई बार दोनों ही दोषी होते हैं.

अहंकार भी आड़े आ जाता है. सवाल यह है कि एक-दूसरे के प्रेम में डूबने वाले रिश्ते में वे ऊबने क्यों लगते हैं. इसका जवाब पति-पत्नी को मिलकर ढूंढ़ना चाहिए. यदि कहीं दरार पैदा हो रही है तो उसे पाटने की जरूरत है और यह जिम्मेदारी दोनों की है. यदि एक की हत्या हो जाती है तो दूसरा कहां बचता है. वह जेल में सड़ता है. ऐसी नौबत ही क्यों आए? 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठबिहारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो