लाइव न्यूज़ :

राम ठाकुर का ब्लॉग: लार में शुगर कराती है गेंद को स्विंग

By राम ठाकुर | Updated: April 29, 2020 08:15 IST

लार और पसीने के इस्तेमाल पर रोक लगने से ज्यादा परेशानी टेस्ट क्रिकेट में होगी, टेस्ट क्रिकेट में एक गेंद से करीब नब्बे ओवर गेंदबाजी करना होती है और जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है उसकी चमक भी घटती जाती है

Open in App

कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित क्रिकेट जगत में इस समय लार पर माथापच्ची चल रही है. सुनने में भले ही यह अटपटा लग सकता है लेकिन यही सचाई है. इस मामले की गंभीरता का पता इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों आईसीसी की बैठक में भी यह मुद्दा छाया रहा. सामान्य स्थितियों में गेदबाजों द्वारा लार अथवा पसीने से गेंद को चमकाने की प्रक्रिया पर शायद ही किसी ने इतनी गंभीरता से सोचा होगा. 

शायद ही किसी को इस बात का इल्म होगा कि अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में एक तेज गेंदबाज के लिए लार किस हद तक मददगार साबित होती है. जरा याद कीजिए उस दौर को जब पाकी तेज आक्रमण-इमरान खान, वसीम अकरम और वकार यूनिस की रिवर्स पूरे क्रिकेट जगत में तहलका मचा रखा था. उनके इस कारगर अस्र में अधिक पैनापन लाने में लार की ही भूमिका अहम हुआ करती थी. 

क्यों जरूरी है लार का इस्तेमाल 

कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद क्रिकेट मुकाबलों के दौरान लार और पसीने का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. अब सवाल उठता है कि आखिर गेंदबाज के लिए लार क्यों जरूरी है. क्रिकेट मुकाबले के दौरान गेंदबाज को बार-बार अपनी लार गेंद को लगाते हुए देखा जाता है जो एक क्रिकेट प्रेमी को कतई पसंद नहीं आएगा. आखिर आएगा भी क्यों? कोई भी क्रिकेट प्रेमी गेंदबाज से सधी हुई गेंदबाजी करते देखना चाहता है न कि बार-बार मुंह से लार लगाते. लेकिन विशेषज्ञों की माने तो यही लार गेंदबाजों को विकेट झटकाने में अहम होती है. जानकारों के अनुसार लार में शुगर होने से वह भारी होती है जिससे गेंद को स्विंग करने में मदद मिलती है.

लार और पसीने के इस्तेमाल पर रोक लगने से ज्यादा परेशानी टेस्ट क्रिकेट में होगी. टेस्ट क्रिकेट में एक गेंद से करीब नब्बे ओवर गेंदबाजी करना होती है और जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है उसकी चमक भी घटती जाती है और यदि लार या पसीना के इस्तेमाल की अनुमति नहीं मिलेगी तो गेंदबाज के लिए स्विंग कराना और ही मुश्किल होता जाएगा.

पिछले सप्ताह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित आईसीसी की बैठक में मुख्तलिफ क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकाारियों ने लार के इस्तेमाल पर अलग-अलग सुझाव दिए. इनमें कृत्रिम पदार्थों के इस्तेमाल पर भी चर्चा की गई. लेकिन देश-विदेश के पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने इन कृत्रिम पदार्थों के उपयोग पर सवाल खड़े किए हैं. 

उनके अनुसार इन पदार्थों के इस्तेमाल से गेंद से छेड़छाड़ वाला मुद्दा भी प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा कृत्रिम पदार्थों में नाखून जैसी चीजें भी आएंगी जो कानून प्रतिबंधित हैं. इन चीजों के प्रयोग पर समय-समय पर क्रिकेटर सजा भी काट चुके हैं. वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलियाई तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में एक साल का प्रतिबंध झेल चुके हैं. पिछले कुछ वर्षों से क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल बताया जा रहा है. इसकी वजह बल्लेबाजों के पक्ष में बनाए गए नए-नए कानून भी हैं. 

अब कोरोना वायरस ने गेंदबाजों की परेशानी और बढ़ा दी है. हालांकि, महज एक परेशानी मानकर चुप तो बैठा जा सकता. खेल के मैदान पर वहीं खिलाड़ी सफल होता है तो तमाम चुनौतियों से पार पाने में कामयाब होता है. उम्मीद है कि जिस तरह कोविड-19 को हराने की जंग जारी है ठीक उसी तरह गेंदबाज भी इसका तोड़ निकाल ही लेंगे.

टॅग्स :क्रिकेटकोरोना वायरसआईसीसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट