SRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

सनराइजर्स हैदराबाद की 10 रन से जीत हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन मैच हाथ से फिसल गया, आयुष म्हात्रे, मैथ्‍यू शॉर्ट और सरफराज खान लंबी पारी नहीं खेल पाए और विकेट गिरते चले गये।

By संदीप दाहिमा | Updated: April 18, 2026 23:58 IST2026-04-18T23:55:55+5:302026-04-18T23:58:50+5:30

SRH beat CSK by 10 runs in ipl match | SRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

SRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

googleNewsNext
HighlightsSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज आईपीएल का 27वां मैच खेला जा रहा है, चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैलसा किया। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने तूफानी बल्लेबाजी दिखाई, अभिषेक शर्मा ने आते ही मैदान में चौके-छक्कों की बारिश कर डाली और 15 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया, अभिषेक 22 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए। ट्रैविस हेड 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट, इशान किशन आते ही 0 रन पर कैच आउट हुए, हाइनरिक क्लासन ने भी तूफानी बल्ल्बजी की 39 गेंदों में 59 रन बनाये जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। अनिकेत वर्मा 2 रन, नीतीश कुमार रेड्डी 12 रन, सलील अरोड़ा 13 रन, शिवांग कुमार 12 पर आउट, लियम लिविंगस्टन 1 रन, कुल मिलाकर सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रनों का स्कोर बनाया।

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी शुरु की संजू सैमसन सस्ते में 7 रन बनाकर आउट हुए, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए और 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। आयुष म्हात्रे ने 30 रनों की पारी खेली, मैथ्‍यू शॉर्ट 34 रन, सरफराज ख़ान 25 रन ही बना सके। डेवाल्ड ब्रेविस 0, शिवम दुबे ने कुछ अच्छे शॉर्ट खेले मगर 21 रन बनाकर वो भी आउट हो गये, जेमी ओवर्टन 16, नूर अहमद और अंशुल कम्‍बोज आखिरी ओवर तक टिके रहे, मगर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत नहीं दिला पाए और 184 रन ही बना सके, इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की 10 रन से जीत हुई।

Open in app