हमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

जीत से सीएसके छह अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई इंडियंस चार अंक से आठवें स्थान पर खिसक गई। 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2026 05:56 IST2026-04-24T05:54:58+5:302026-04-24T05:56:13+5:30

ipl 2026 mumbai indians 103 run se har 8 postion in point table Our top-3 batsmen I myself failing score runs Hardik Pandya said - Akil Hussain broke our back, 24 balls, 17 runs and 4 wickets? | हमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

file photo

googleNewsNext
Highlightsगेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को 103 रन से करारी शिकस्त दी।मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया।आईपीएल 2026 का अपना लगातार सातवां मैच नहीं खेल पाए।

मुंबई:मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हाथों मिली करारी हार के बाद स्वीकार किया कि पावरप्ले में विकेट गंवाना टीम की हार का कारण बना। सीएसके ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (नाबाद 101) के सत्र के दूसरे शतक और बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन (17 रन देकर चार विकेट, एक मेडन) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को 103 रन से करारी शिकस्त दी।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (नाबाद 101) के सत्र के दूसरे शतक और बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन (17 रन देकर चार विकेट, एक मेडन) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मुंबई इंडियंस को 103 रन से करारी शिकस्त दी।

इस जीत से सीएसके छह अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई इंडियंस चार अंक से आठवें स्थान पर खिसक गई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (नाबाद 101) के सत्र के दूसरे शतक की मदद से बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया।

सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़ थे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने गुरुवार को साफ किया कि जब भी एमएस धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर लौटेंगे तो वह विकेटकीपर के तौर पर ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे, न कि सिर्फ एक ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर खेलेंगे। 44 साल के धोनी गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ हुए मैच में आईपीएल 2026 का अपना लगातार सातवां मैच नहीं खेल पाए।

Open in app