लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: भारतीय गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती पेश की

By अयाज मेमन | Updated: February 26, 2019 15:11 IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मेजबानों को मैच में हारने का गम है, लेकिन साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम गेंद तक कड़ी चुनौती भी पेश की।

Open in App

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मेजबानों को मैच में हारने का गम है, लेकिन साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम गेंद तक कड़ी चुनौती भी पेश की। टी-20 में 126 का लक्ष्य बेहद छोटा माना जाता है और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया जैसी तगड़ी टीम हो तो क्या कहे। इसका सारा श्रेय भारतीय गेंदबाजों को जाता है।

भारतीय टीम प्रबंधन को थोड़ा ध्यान बल्लेबाजी पर देना होगा। लोकेश राहुल और विराट कोहली को छोड़ दिया जाए तो शेष सभी ने निराश किया। धोनी ने रन बनाए, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप रन गति नहीं बढ़ा पाए। खासतौर से प्रमुख बल्लेबाजों के शॉट्स का चयन भी सही नहीं था।

इस हार के बाद उमेश यादव की आलोचना हो रही है। उन्होंने अंतिम ओवर में 14 रन लुटाए। ऐसी स्थिति में गेंदबाज को खलनायक ठहराया जाता है। हालांकि मैं इस बात से पूरी तरह सहमत नहीं हूं कि उमेश की खराब गेंदबाजी के चलते भारत हारा।

जहां तक धोनी की बात है, निचले क्रम को साथ लेकर उन्हें ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक खुद के पास रखना चाहिए था लेकिन, वह ऐसा करने में नाकाम रहे और उन्होंने खूब गेंदें भी बर्बाद की। चौका-छक्का जड़ने में वह सफल नहीं हो पाए। धोनी को अपने प्रदर्शन पर सोचने की जरूरत है।

लोकेश राहुल को फॉर्म में लौटते देखकर अच्छा लगा। उन्होंने धवन की जगह मिले अवसर को भुनाया। ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही यह सीरीज राहुल की विश्वकप की संभावनाओं को देखते ही अहम है। उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता कायम रखनी होगी। फिर भी अन्य दावेदारों से उन्हें कड़ी चुनौतियों का सामना करना ही पड़ेगा।

मेरे हिसाब से कुछ खिलाड़ियों ने विश्वकप टीम में अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया है। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायुडू, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव आदि का समावेश है।

इन खिलाड़ियों की अनदेखी नहीं की जा सकती। ऐसे में शेष जगह के लिए कड़ा मुकाबल होगा। इनमें लोकेश राहुल, उमेश यादव, रविंद्र जडेजा इन पर खास ध्यान होगा। बुधवार को बेंगलुरु में खेला जाने वाला दूसरा और अंतिम टी-20 भारत को हर हाल में जीतना होगा। इसके लिए खिलाड़ियों को शांत होकर अपने प्रदर्शन पर गौर करने की जरूरत है। यह कहना कि घरेलू मैदान पर खेलने का लाभ भारतीय टीम को ही होगा, गलत होगा क्योंकि ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब भारतीय वातावरण से अच्छी तरह अभ्यस्त हो चुके हैं।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

क्रिकेट11 चौके 5 छक्के, साई सुदर्शन का तूफानी शतक, GT ने बनाया 205

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

क्रिकेटRCB vs GT: साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ 57 गेंदों में जड़ा अपना पहला IPL शतक

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?