RCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

Gt vs Rcb: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 206 रनों का पीछा करने उतरी, जेकब बेथेल 14 रन बनाकर आउट, इसके बाद विराट कोहली ने शानदार पारी खेली और 44 गेंदों में 81 रन बना डाले, जिसमें उन्होंने 8 चौके 4 छक्के लगाए।

By संदीप दाहिमा | Updated: April 24, 2026 23:12 IST2026-04-24T23:06:39+5:302026-04-24T23:12:57+5:30

Gt vs Rcb Match Highlights Virat kohli 81 Rcb beat gujarat titans ipl 2026 | RCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

RCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

googleNewsNext
HighlightsRCB vs GT: कोहली के दम पर बेंगलुरु की बड़ी जीत, 206 रन चेजकोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा

RCB vs GT Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का 34वां मैच खेला जा रहा है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने बल्लेबाजी शुरु की साई सुदर्शन ने तूफानी बल्लेबाजी की और शानदार शतक जड़ा और उनकी पारी की बदौलत गुजरात 200 के पार पहुंच गई। कुल मिलाकर गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रनों का स्कोर खड़ा किया, मैच के शुरुआत में कप्तान शुभमन गिल और सुदर्शन के बीच 128 रनों की जबरदस्त पार्टनरशिप हुई। उस वक्त ऐसा लग रहा था की स्कोर 220-225 तक आराम से चला जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मिडल ओवरों में मैच का रंग बदल गया। आखिरी ओवरों में जेसन होल्डर ने सिर्फ 10 गेंदों में 23 रन ठोककर टीम को थोड़ा मजबूत फिनिश दे दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 206 रनों का पीछा करने उतरी, जेकब बेथेल 14 रन बनाकर आउट, इसके बाद विराट कोहली ने शानदार पारी खेली और 44 गेंदों में 81 रन बना डाले, जिसमें उन्होंने 8 चौके 4 छक्के लगाए। देवदत्त पड़िक्कल ने उनका साथ दिया और 27 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 6 छक्के और 2 चौके शामिल थे, कप्तान रजत पाटीदार 8 रन पर आउट हुए। जितेश शर्मा 10 रन, क्रुणाल पंड्या और टिम डेविड की जोड़ी ने आखिरी ओवरों में चौके-छक्के लगाकर अपनी टीम बेंगलुरु को जीत दिलाई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 5 विकेट से जीत।

Open in app