लाइव न्यूज़ :

Make in India: रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन की तारीफ से साबित हुआ ‘मेक इन इंडिया’ का महत्व

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: December 7, 2024 06:30 IST

Make in India: पुतिन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का भी ऐसा ही एक कार्यक्रम ‘मेक इन इंडिया’ है. यह हमारे कार्यक्रम से बहुत मिलता-जुलता है.’’

Open in App
ठळक मुद्दे भारत का नेतृत्व अपने हितों को प्राथमिकता देने की नीति पर केंद्रित है. कई चीजों को लाइसेंस की जरूरतों से हटाया गया है.सरकार तथा उद्योगों के बीच साझेदारी बनाई गई है.

Make in India: देश में करीब दस साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘मेक इन इंडिया’ पहल की जिस तरह से रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने सराहना की है, उससे साबित हुआ है कि मोदी की इस पहल ने दुनिया का कितना ध्यान आकर्षित किया है.   पुतिन ने कहा कि विनिर्माण को बढ़ावा देने और विदेशी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मेक इन इंडिया’ पहल ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. दरअसल रूस भी इसी तरह की पहल कर रहा है और पुतिन ने बिना किसी झिझक के स्वीकार किया है कि उनकी यह पहल भारत के मेक इन इंडिया से प्रेरित है. उन्होंने रूस के आयात प्रतिस्थापन कार्यक्रम को भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के समान बताते हुए कहा कि भारत का नेतृत्व अपने हितों को प्राथमिकता देने की नीति पर केंद्रित है. पुतिन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का भी ऐसा ही एक कार्यक्रम ‘मेक इन इंडिया’ है. यह हमारे कार्यक्रम से बहुत मिलता-जुलता है.’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 सितंबर, 2014 को शुरू की गई ‘मेक इन इंडिया’ पहल का लक्ष्य भारत को विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाना है. इसके अंतर्गत नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए जहां कारोबार करने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है, वहीं कई चीजों को लाइसेंस की जरूरतों से हटाया गया है.

विदेशी निवेश के लिए नए क्षेत्र खोले गए हैं और सरकार तथा उद्योगों के बीच साझेदारी बनाई गई है. राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के जरिये कुशल मानव शक्ति भी उपलब्ध कराई जा रही है. इस अभियान के तहत भारत को 25 क्षेत्रों में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें ऑटोमोबाइल, विमानन, जैव प्रौद्योगिकी, रसायन, निर्माण, रक्षा उत्पादन, विद्युत मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन और निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण आदि का समावेश है. इस अभियान से जहां भारत में विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं, वहीं समावेशी विकास भी सुनिश्चित हुआ है.

इसकी सफलता से आकर्षित होकर ही रूसी राष्ट्रपति ने भारत में रूसी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने की पेशकश की है. पुतिन ने छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) के विकास के लिए स्थिर परिस्थितियों का निर्माण करने में भारत सरकार की सफलता का भी बखान किया. रूस आजादी के बाद से ही भारत का भरोसेमंद साथी रहा है. निश्चित रूप से पुतिन द्वारा भारत में निवेश को लाभकारी बताए जाने से वैश्विक स्तर पर पहले से ही मजबूत भारत की छवि को और भी मजबूती मिलेगी.

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिननरेंद्र मोदीमेक इन इंडियारूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन