लाइव न्यूज़ :

लीकेज पर लगाम: ‘सिन टैक्स’ को राष्ट्रीय संपत्ति में बदलने की दिशा में बड़ा कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2026 16:32 IST

चबाने वाले तंबाकू और पान मसाला उद्योग को लंबे समय से टैक्स चोरी के लिए संवेदनशील क्षेत्र माना जाता रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतंबाकू उद्योग में संरचनात्मक सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।बाज़ार का संतुलन बिगड़ा और नियमन पर भरोसा कमजोर हुआ।

नई दिल्लीः तंबाकू भारत के सामाजिक और व्यावसायिक परिदृश्य का सदियों पुराना हिस्सा रहा है, लेकिन इसके बावजूद खासकर चबाने वाले तंबाकू और पान मसाला जैसे उत्पादों का क्षेत्र लंबे समय तक प्रभावी नियमन से बाहर रहा। बिखरी हुई, नकद आधारित और मोबाइल उत्पादन इकाइयों के चलते यह सेक्टर कर चोरी और अवैध निर्माण का गढ़ बनता गया। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने Health Security se National Security Cess Act, 2025 को अधिसूचित किया है, जो फरवरी 2026 से लागू हो गया। इसके साथ ही मशीन-आधारित ड्यूटी व्यवस्था को फिर से लागू किया गया है, जिसे तंबाकू उद्योग में संरचनात्मक सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

छाया अर्थव्यवस्था पर प्रहार

चबाने वाले तंबाकू और पान मसाला उद्योग को लंबे समय से टैक्स चोरी के लिए संवेदनशील क्षेत्र माना जाता रहा है। अवैध उत्पादन, कम उत्पादन दिखाना और घटिया या मिलावटी सामग्री का इस्तेमाल आम समस्या रही है। इसका सबसे बड़ा नुकसान उन निर्माताओं को हुआ, जो नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी से कारोबार करते हैं। टैक्स चुकाने वाले उद्योगों को गैर-कानूनी ऑपरेटरों से असमान प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा, जिससे बाज़ार का संतुलन बिगड़ा और नियमन पर भरोसा कमजोर हुआ।

मशीन-आधारित ड्यूटी: गेम चेंजर क्यों

नई व्यवस्था का मूल सिद्धांत साफ़ है—उत्पादन के आंकड़े छिपाए जा सकते हैं, लेकिन उत्पादन क्षमता नहीं। अब टैक्स और सेस उत्पादन की घोषणा पर नहीं, बल्कि फैक्ट्री में लगी पैकिंग मशीनों की संख्या और उनकी अधिकतम क्षमता पर आधारित होगा। Health Security se National Security Cess Rules, 2026 के तहत सभी निर्माताओं को अपनी मशीनों को एक केंद्रीय पोर्टल पर रजिस्टर कराना होगा।

चार्टर्ड इंजीनियर द्वारा मशीन की “मैक्सिमम रेटेड कैपेसिटी” प्रमाणित की जाएगी। मशीन चाहे 8 घंटे चले या 24 घंटे, टैक्स उसकी तकनीकी क्षमता के आधार पर तय होगा। इससे विवाद कम होंगे, पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रशासनिक विवेकाधिकार सीमित होगा।

पब्लिक हेल्थ की शुरुआत फैक्ट्री फ्लोर से

सरकार का मानना है कि केवल ऊंचे टैक्स से सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा नहीं होती, बल्कि स्वच्छ और जवाबदेह निर्माण व्यवस्था भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से नई व्यवस्था में मॉनिटरड प्रोडक्शन को अनिवार्य किया गया है। अब उत्पादन और पैकेजिंग मशीनों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। यह कदम प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि अवैध निर्माण और मिलावट के खिलाफ डिजिटल निगरानी कवच माना जा रहा है। 24x7 निगरानी से अवैध उत्पादन पर लगाम लगेगी और उपभोक्ताओं को काले बाज़ार के असुरक्षित तंबाकू उत्पादों से सुरक्षा मिलेगी।

‘सिन टैक्स’ से राष्ट्रीय उद्देश्य तक

Health Security se National Security Cess का उद्देश्य केवल राजस्व जुटाना नहीं है। इसके जरिए मिलने वाली राशि को सार्वजनिक स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने में लगाया जाएगा।तंबाकू से जुड़ी बीमारियों का बोझ स्वास्थ्य प्रणाली पर भारी पड़ता है। ऐसे में तंबाकू से मिलने वाला राजस्व स्वास्थ्य संसाधनों को सशक्त करे, यह एक तार्किक और नैतिक कदम माना जा रहा है। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए स्थायी फंडिंग के तौर पर इस सेस को भविष्य की जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है।

ईमानदार उद्योग को राहत

नई मशीन-आधारित सेस व्यवस्था को ईमानदार निर्माताओं के लिए “सुरक्षा कवच” बताया जा रहा है। वर्षों से नियमों का पालन करने वाले उद्योग असमान प्रतिस्पर्धा से जूझ रहे थे। अब अवैध ऑपरेटरों को मिलने वाला अनुचित लाभ समाप्त होगा और सभी के लिए समान नियम लागू होंगे। नियमों में घोषित शटडाउन, निष्क्रिय मशीनों की सीलिंग और अनुपातिक राहत (abatement) जैसे प्रावधान भी शामिल किए गए हैं, ताकि यह व्यवस्था दंडात्मक नहीं बल्कि संतुलित और व्यावहारिक रहे।

रिएक्टिव नहीं, प्रिवेंटिव मॉडल

विशेषज्ञों के अनुसार, Swastha se Suraksha पहल की सबसे बड़ी ताकत इसका प्रिवेंटिव डिज़ाइन है। अब सरकार उल्लंघन के बाद कार्रवाई करने के बजाय, तकनीक और निगरानी के जरिए अनुपालन को डिफॉल्ट व्यवहार बना रही है। यह सुधार न तो अचानक है और न ही मनमाना। यह तंबाकू क्षेत्र की पुरानी समस्याओं का संतुलित समाधान है।

आम नागरिक के लिए यह स्वस्थ समाज और सुरक्षित राष्ट्र की उम्मीद जगाता है, वहीं उद्योग के लिए पारदर्शी और स्थिर कारोबारी माहौल का संकेत देता है। हेल्थ से सुरक्षा तक — यह पहल शासन के उस सिद्धांत को मजबूत करती है, जहां पारदर्शिता, तकनीक और राष्ट्रीय हित एक साथ आगे बढ़ते हैं।

टॅग्स :बजट 2026दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?