लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में पहले चरण के 4 लोकसभा सीटों पर एनडीए बनाम महागठबंधन की होगी लड़ाई

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2024 17:10 IST

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में पहले चरण के तहत 4 लोकसभा सीटों जमुई (सु), गया (सु), नवादा और औरंगाबाद में 38 प्रत्याशी रण में हैं। लेकिन, मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Elections 2024: बिहार में पहले चरण के तहत 4 लोकसभा सीटों के लिए चुनावLok Sabha Elections 2024: जमुई (सु), गया (सु), नवादा और औरंगाबाद सीटें शामिलLok Sabha Elections 2024: मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच होने वाला है

Lok Sabha Elections 2024:बिहार में पहले चरण के तहत 4 लोकसभा सीटों जमुई (सु), गया (सु), नवादा और औरंगाबाद में 38 प्रत्याशी रण में हैं। लेकिन, मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच होने वाला है। पहले चरण में गया सुरक्षित संसदीय सीट से हम पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का मुकाबला कुमार सर्वजीत से, जमुई सुरक्षित सीट से लोजपा (रामविलास) के अरुण भारती का मुकाबला राजद के अर्चना रविदास से, औरंगाबाद से भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह का मुकाबला राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा से और नवादा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर का मुकाबला राजद के श्रवण कुमार कुशवाहा से होने जा रहा है।

पहले चरण में जिन 4 संसदीय क्षेत्रों (गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई) में 19 अप्रैल को मतदान होना है, वे नक्सल प्रभावित हैं। इन चारों संसदीय क्षेत्रों में इस बार संघर्ष का दृश्य पिछली बार से कुछ अलग ही है। कहीं आमने-सामने के प्रत्याशी बिल्कुल ही नए हैं तो कहीं परिवारवाद की नई पटकथा लिखी जा रही। दोनों गठबंधनों (राजग और महागठबंधन) में जदयू और कांग्रेस पहले चरण के मैदान में हैं ही नहीं। पिछली बार आमने-सामने के मुकाबले का लाभ राजग को मिला था। चारों सीटें उसकी झोली में गई थीं। औरंगाबाद में भाजपा व गया में जदयू विजयी रहा था। 

जमुई और नवादा लोजपा के खाते में गए थे। इस बार समझौते में सीटें इधर-उधर हुई हैं। समीकरण में भी कुछ परिवर्तन है और संघर्ष करने वाले अधिसंख्य चेहरे बदले हुए हैं, तो मंझे हुए खिलाड़ी मैदान में बने हुए भी हैं। पार्टी और गठबंधन में पाला बदला भी हुआ है। ऐसे में पहले चरण का रण काफी रोचक हो गया है। 

नवादा में भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद के श्रवण कुमार समेत 8 प्रत्याशियों के बीच लड़ाई है। इसमें भोजपुरी स्टार गुंजन कुमार भी शामिल हैं। गुंजन भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। नवादा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे भोजपुर-मगही सिंगर गुंजन कुमार सिंह एनडीए और इंडी गठबंधन का खेल बिगाड़ सकते हैं। वहीं गया लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

टॅग्स :पटनाबिहारआरजेडीजेडीयूकांग्रेसबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."