लाइव न्यूज़ :

बिहार: पहले चरण के मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने कसी कमर, 15 विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील घोषित

By एस पी सिन्हा | Published: April 18, 2024 5:36 PM

निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील बूथों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक और सामान्य बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग ने 15 विधानसभा क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित इसके साथ वहां वोटिंग का समय भी बदला अब इस समय पर डाल पाएंगे वोट

पटना: बिहार में पहले चरण के तहत चार लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होने जा रहे मतदान में 15 विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। पहले चरण में औरंगाबाद, गया(सु), नवादा और जमुई(सु) लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या करीब पांच हजार बताई गई है।

निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील बूथों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक और सामान्य बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित किया है।

तीन विधानसभा क्षेत्रों के कुल 995 बूथों को संवेदनशील माना गया है, जहां पर मतदान शाम चार बजे तक ही होगा। इनमें शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के 305 बूथ, बाराचट्टी के 332 बूथ व बोधगया के 358 बूथ संवेदनशील हैं। वहीं, गया लोकसभा क्षेत्र के गया टाउन, बेलागंज व वजीरगंज विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। जबकि जमुई लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 1659 बूथ संवेदनशील हैं। 

इसमें सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के 313 बूथ, जमुई के 319 झाझा के 352, चकाई के 335 और तारापुर के 340 बूथ संवेदनशील हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र शेखपुरा के बूथ सामान्य श्रेणी में हैं।

कुल 1941 बूथों में नक्सल प्रभावित 223 बूथ और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की संख्या 502 है। जबकि नवादा लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्रों के 666 बूथों को संवेदनशील माना गया है। इसमें रजौली विधानसभा क्षेत्र में 333 बूथ और गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के 328 बूथ हैं। 

नवादा लोकसभा क्षेत्र के बरबीघा, हिसुआ, नवादा और वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ संवेदनशील हैं। उधर, औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र के 296 बूथ, रफीगंज के 367 बूथ, गुरुआ के 337 बूथ, इमामगंज के 344 बूथ और टिकारी के 357 बूथ संवेदनशील हैं। यहां मतदान शाम चार बजे तक ही होगा। हालांकि, औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने J-K के अनंतनाग-राजौरी में बदली मतदान की तारीख, 25 मई को वोटिंग

भारतLok Sabha Polls 2024: कांग्रेस की ताजा उम्मीदवारों की सूची में राज बब्बर, आनंद शर्मा का नाम शामिल

भारतLok Sabha Elections 2024: कौन हैं यामिनी जाधव? शिंदे के नेतृत्व वाली सेना ने मुंबई दक्षिण से उद्धव सेना के अरविंद सावंत के खिलाफ उतारा

भारतINDORE LS polls 2024: मप्र उच्च न्यायालय ने खारिज की ‘‘डमी’’ उम्मीदवार की याचिका, इंदौर में कांग्रेस को एक और झटका

भारतGujarat Lok Sabha Elections 2024: पाटीदार, ओबीसी और कोली समुदाय पर भाजपा और 'इंडिया' गठबंधन ने खेला दांव, गुजरात में जाति समीकरण अहम फैक्टर, जानें क्या है गणित

बिहार अधिक खबरें

बिहारसारण लोकसभा सीट से 'लालू प्रसाद यादव' ने किया नामांकन, राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य को चुनौती देंगे

बिहारपूर्णिया में पप्पू यादव ने बढ़ाई राजद की परेशानी, तेजस्वी यादव करेंगे कैंप, यादव और अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाएंगे

बिहारLok Sabha Election 2024: बिहार के पूर्णिया में मुकाबला हुआ दिलचस्प, पप्पू यादव के आगे NDA और महागठबंधन का छूटा पसीना

बिहारLok Sabha Election 2024: चिराग पासवान के जीजा के खिलाफ दूसरे जीजा ने खोला मोर्चा, बताया हेलीकॉप्टर वाला जीजा

बिहारLok Sabha Elections 2024: लालू यादव ने बेटी रोहिणी आचार्य की जीत के लिए लगाया एड़ी-चोटी का जोर, सारण में करेंगे कैंप