लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2025 12:52 IST

Pawan Singh FIR: यह आदेश 13 अगस्त, 2025 को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय की अदालत ने व्यवसायी विशाल सिंह द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई के बाद पारित किया।

Open in App

Pawan Singh FIR:  उत्तर प्रदेश के वाराणसी की एक अदालत ने एक स्थानीय होटल कारोबारी की शिकायत पर छावनी थाना पुलिस को भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं गायक पवन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह आदेश 13 अगस्त को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय की अदालत ने कारोबारी विशाल सिंह द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई के बाद पारित किया।

यह मामला अब प्रकाश में आया है। विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह ने कहा कि उनके मुवक्किल को 2018 की फिल्म ‘बॉस’ में निवेश के नाम पर ठगा गया। वकील के अनुसार, ‘‘विशाल सिंह की मुलाकात 2017 में मुंबई के फिल्म निर्देशक प्रेम शंकर राय से हुई थी, जिसके बाद उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़े कई लोगों से मिलवाया गया।’’

आरोप है कि सिंह को मुनाफे का लालच करके फिल्म में निवेश करने के लिए राजी किया गया और उन्हें मनाने के लिए पवन सिंह के साथ एक मुलाकात भी कराई गई।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसने अपनी और अपने भाई की कंपनी से लगभग 32.60 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा किए। उन्होंने कहा कि जुलाई 2018 में उसे फिल्म का निर्माता घोषित किया गया और मुनाफे का 50 प्रतिशत देने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद उन्होंन इस फिल्म के लिए 1.25 करोड़ रुपये और निवेश किए।

आरोप है कि फिल्म सिनेमाघरों में आने के बावजूद सिंह को मुनाफे का उनका हिस्सा कथित तौर पर नहीं दिया गया। व्यवसायी ने आरोप लगाया कि जब उसने अपना बकाया मांगा तो अभिनेता पवन सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने छावनी थाना और पुलिस आयुक्त से शिकायत की।

कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत का रुख किया। अदालत ने उनके अनुरोध पर सुनवाई करने के बाद पुलिस को पवन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

टॅग्स :पवन सिंहभोजपुरीवाराणसीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"