लाइव न्यूज़ :

Datsun GO Cross कॉम्पैक्ट एसयूवी टेस्टिंग के दौरान पहली बार आई भारत में नज़र

By सुवासित दत्त | Updated: July 30, 2018 10:41 IST

Datsun GO Cross कॉम्पैक्ट एसयूवी को CMF-A प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा।

Open in App

Datsun GO Cross कॉम्पैक्ट एसयूवी एक नई सब-4 मीटर एसयूवी है जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी गई है और पहली बार इसकी स्पाई तस्वीर सामने आई है। Datsun GO Cross कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला Ford EcoSport और Maruti Suzuki Vitara Brezza से होगा।

Maruti Suzuki Vitara Brezza को टक्कर देने जल्द लॉन्च होगी Datsun की कॉम्पैक्ट एसयूवी

Datsun GO Cross कॉम्पैक्ट एसयूवी को CMF-A प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसका डिजाइन GO Cross कॉन्सेप्ट से मिलता जुलता होगा। उम्मीद है कि Datsun GO Cross कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत कंपनी इसके मुकाबले की कारों से कम रख सकती है।

Datsun GO Cross कॉम्पैक्ट एसयूवी में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सहित कई आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे। Datsun GO Cross कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा होगा जिसका इस्तेमाल Datsun RediGO में भी किया जाता है। ये इंजन 67 बीएचपी का पावर और 91Nm का टॉर्क देता है। कंपनी इस इंजन के साथ टर्बोचार्जर भी लगा सकती है।

6 लाख रुपये तक की कीमत में ये हैं टॉप 5 ऑटोमेटिक कारें, जानें खासियत

Datsun इसी साल दिवाली के आसपास 2018 Datsun GO और GO+ को लॉन्च करने जा रही है। इसके अलावा पैरेंट कंपनी Nissan भी जल्द ही भारत में Kicks एसयूवी को लॉन्च करेगी। 

फोटो क्रेडिट: MotorBeam

टॅग्स :डैटसनडैटसन रेडी गोडैटसन रेडी-गो एएमटीएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

क्राइम अलर्टVIDEO: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ड्राइवर ने लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; 3 घायल

क्राइम अलर्टJaipur: रिटायर्ट सेना के अधिकारी को कार से कुचलने वाली महिला जमानत पर रिहा, हादसे में 64 वर्षीय शख्स की गई जान

क्राइम अलर्टJaipur hit-and-run: जयपुर में SUV का कहर, शख्स को कुचलकर चालक फरार; लोगों में आक्रोश

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें