लाइव न्यूज़ :

यमन के प्रधानमंत्री ने अदन में विस्फोट के लिए ईरान, विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:05 IST

Open in App

सना (यमन), 31 दिसंबर (एपी) यमन के अदन में हवाई अड्डे पर बुधवार को हुए भीषण विस्फोट के लिए प्रधानमंत्री ने देश के शिया विद्रोहियों और ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।

यमन के दक्षिणी शहर अदन के हवाई अड्डे पर नव गठित कैबिनेट के सदस्यों को लेकर आए विमान के उतरने के कुछ देर बाद बुधवार को हुए भीषण विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई और 110 लोग घायल हो गए। घटना में सरकार के विमान में सवार कोई हताहत नहीं हुआ।

यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हवाई अड्डे पर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। विद्रोही गुट ने प्रतिक्रिया के लिए भेजे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है और हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यमन के प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक सईद ने कहा, ‘‘आरंभिक जांच से पता चला है कि इस हमले के लिए हूती विद्रोही जिम्मेदार हैं। खुफिया सूचनाएं मिली है कि कुछ ईरानी विशेषज्ञ पिछले कई महीनों से इस घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।’’

अधिकारियों ने बताया कि बाद में शहर में एक और विस्फोट हुआ। यह विस्फोट उस ‘पैलेस’ के पास हुआ, जिसमें कैबिनेट के सदस्यों को ले जाया गया था।

वीडियो फुटेज में दिखा है कि सरकारी प्रतिनिधिमंडल के विमान से बाहर आते ही धमाका हुआ। विमान में सवार कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ और कई मंत्रियों को वापस विमान में सवार होते हुए देखा गया। यमन के प्रधानमंत्री और अन्य लोगों को धमाके के तुरंत बाद हवाई अड्डे से शहर स्थित ‘मशिक पैलेस’ ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप