लाइव न्यूज़ :

ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर को पोप फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट से मिला लाइक, वेटिकन ने शुरू की जांच

By विनीत कुमार | Updated: November 20, 2020 15:11 IST

पोप फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर को लाइक किए जाने पर विवाद शुरू हो गया है। वेटिकन की ओर से इस बात की जांच शुरू की गई है कि ये कैसे हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर को पोप फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट से मिला लाइकवेटिकन ने शुरू की मामले की जांच, ये लाइक 13 नवंबर तक दिख रहा था, इसके बाद अगले दिन इसे अनलाइन किया गया

पोप फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर को लाइक किए जाने पर वेटिकन ने सोशल मीडिया कंपनी से जवाब मांगा है। कैथोलिक न्यूज एजेंसी के अनुसार वेटिकन में इस बात को लेकर जांच शुरू कर दी गई है कि कैसे इस फोटो को पोप फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइन किया गया। 

ये बात भी सामने आई है कि पोप के सोशल मीडिया अकाउंट को एक टीम देखती है। अभी ये भी साफ नहीं हो सका है कि मॉडल की तस्वीर को कब लाइक किया गया। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार ये लाइक 13 नवंबर तक दिख रहा था। इसके बाद अगले दिन इसे अनलाइन किया गया। 

इस बीच मॉडल नटालिया गारिबोटो की भी प्रतिक्रिया आई है, जिसकी तस्वीर को पोप के अकाउंट से लाइक किया गया था। उन्होंने इस घटना पर मजाकिया लहजे में कहा, 'कम से कम मैं तो स्वर्ग जा रही हूं।' मॉडल की प्रबंधन कंपनी, COY सीओ ने भी इस तस्वीर को कैप्शन के साथ फिर से पोस्ट किया और लिखा, ' COY सीओ को पोप का आशीर्वाद मिला है...'

वही, वेटिकन के एक प्रवक्ता ने बताया, 'हमने लाइक को हटा दिया है और इंस्टाग्राम से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।' साथ ही बताया गया कि पोप बहुत कम मौको पर ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कोई दिशानिर्देश देते हैं।

एक कैथोलिक दैनिक अखबार के संपादक ने कहा, 'उदाहरण के लिए, वह ट्वीट के लिए मंजूरी देते है - लेकिन लाइन को लेकर नहीं - और बहुत कम अवसरों पर उन्होंने कहा है कि वह किसी स्थिति या आपातकाल परिस्थिति को लेकर कुछ ट्वीट करना चाहते हैं। इसलिए उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। संचार विभाग इस बारे में जान सकेगा और बता सकेगा कि ये कैसे होता है...'

उन्होंने साथ ही कहा कि वे डोनाल्ड ट्रंप की तरह नहीं हैं जो ट्वीट करने के लिए लंबे समय तक बैठे रहेंगे। पोप फ्रांसिस अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 74 लाख फॉलोअर्स हैं। वही, उनके ट्विटर अकाउंट पर लगभग 1.9 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO