लाइव न्यूज़ :

अमेरिका कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए 20 करोड़ अतिरिक्त टीके खरीदेगा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 10:16 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 27 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए 20 करोड़ अतिरिक्त टीकों की खरीद की मंगलवार को घोषणा की।

देश में संक्रमण के मामले दो करोड़ 50 लाख के करीब पहुंच रहे हैं।

वर्तमान में टीका आपूर्ति और उत्पादन योजनाओं की समीक्षा के बाद बाइडन ने कहा कि उनका प्रशासन राज्यों और अन्य क्षेत्रों के लिए साप्ताहिक टीका आपूर्ति 86 लाख से बढ़ाकर कम से कम एक करोड़ करेगा।

राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए उनके द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी जनता को देने के लिए देश के नाम अपने संबोधन में कहा ,‘‘ हमें लंबा सफर तय करना है।’’

बाइडन ने 100 दिन में 10 करोड़ टीके लगने के अपने महात्वाकांक्षी लक्ष्य को दोहराया और कहा कि अंतिम लक्ष्य संक्रमण को मात देना है।

राष्ट्रपति ने कहा,‘‘ हमारा मानना है कि हम जल्द एफडीए की ओर से अधिकृत फाइजर और मॉडर्ना प्रत्येक से 10-10 करोड़ अतिरिक्त टीकों की खरीद की पुष्टि कर पाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह युद्धकाल जैसी तैयारी है। यह अतिशयोक्ति नहीं हैं और मैंने टीम को रक्षा उत्पादन अधिनियम के तहत मुझे जो शक्तियां प्राप्त हैं उनके इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार रहने और टीके के काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हम पूर्ववर्ती प्रशासन से आपूर्ति में जो कमी रह गई, उसे दूर करने के लिए रक्षा उत्पादन अधिनियम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO