लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया की धमकी के बीच अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने शुरू किया सैन्य अभ्यास, 20 से अधिक जहाजों ने लिया हिस्सा

By भाषा | Updated: September 26, 2022 13:57 IST

आपको बता दें कि उत्तर कोरिया आने वाले दिनों में और परीक्षण कर सकता है क्योंकि वह अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यासों को देश पर आक्रमण करने के अभ्यास के तौर पर देखता है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने ज्वाइंट सैन्य अभ्यास शुरू किया है। यह सैन्य अभ्यास उस समय शुरू किया गया है जब उत्तर कोरिया पहले ही धमकी दे चुका है। बताया जा रहा है कि इस सैन्य अभ्यास में 20 से अधिक जहाज हिस्सा लेंगे।

सियोल: अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर सोमवार को सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। दोनों देशों के बीच पांच वर्ष में यह इस तरह का पहला सैन्य अभ्यास है। आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले उत्तर कोरिया ने अभ्यास के संभावित जवाब के रूप में छोटी दूरी की एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। 

आने वाले दिनों में उत्तर कोरिया और कर सकता है सैन्य अभ्यास

उत्तर कोरिया आने वाले दिनों में और परीक्षण कर सकता है क्योंकि वह अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यासों को देश पर आक्रमण करने के अभ्यास के तौर पर देखता है और अकसर अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हमला करने के लिए तैयार किए गए हथियारों का प्रदर्शन करता रहता है। 

सैन्य अभ्यास पर क्या बोला दक्षिण कोरिया 

दक्षिण कोरिया की नौसेना के बयान में कहा गया है कि चार दिन के इस अभ्यास का उद्देश्य उत्तर कोरिया के उकसावे का जवाब देने के लिए सहयोगियों के ठोस संकल्प को प्रकट करना और संयुक्त नौसैन्य अभ्यास की क्षमता में सुधार करना है। 

20 से अधिक अमेरिकी-दक्षिण कोरियाई नौसैन्य जहाज लेंगे हिस्सा

बयान के अनुसार 20 से अधिक अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई नौसैन्य जहाजों इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। इनमें परमाणु ऊर्जा से संचालित विमान वाहक यूएसएस रोनाल्ड रीगन, एक यूएस क्रूजर और दक्षिण कोरियाई व अमेरिकी विध्वंसक पोत शामिल हैं। 

बयान में कहा गया है कि अमेरिका और दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमान व हेलीकॉप्टर भी प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे।

टॅग्स :दक्षिण कोरियाउत्तर कोरियाUSAShipping and WaterwaysSeoul
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता