लाइव न्यूज़ :

'कोविड-19 से निपटने के लिए अन्य देशों की सहायता पर UN महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत जैसे देशों को किया सलाम'

By भाषा | Updated: April 18, 2020 12:40 IST

भारत कोरोना वायरस से प्रभावित 55 देशों को सहायता और वाणिज्यिक आधार पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति करने की प्रक्रिया में है। अमेका समेत कुछ अन्य देशों तक यह आपूर्ति पहुंच भी गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देअन्य देशों की मदद करने वाले देशों को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सलाम किया है। भारत ने मलेरिया रोधी दवा के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है

संयुक्त राष्ट्र: कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी वैश्विक लड़ाई में अन्य देशों की मदद करने वाले देशों को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सलाम किया है। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। गुतारेस का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में भारत ने अमेरिका समेत कई देशों को कोरोना वायरस संक्रमण का संभावित उपचार मानी जा रही मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति की थी।

अमेरिका का खाद्य एवं औषधि प्रशासन इस दवा का न्यूयॉर्क में 1500 से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित लोगों पर परीक्षण कर रहा है। भारत द्वारा इसके निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला किये जाने के बाद बीते कुछ दिनों में इस दवा की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है।

संरा प्रमुख एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने अपनी दैनिक प्रेस वार्ता में शुक्रवार को कहा, “…वायरस के खिलाफ इस जंग में महासचिव एकजुटता का आह्वान करते हैं और इसका आशय यह है कि जो भी देश अन्य देशों की मदद करने की स्थिति में है उसे ऐसा करना चाहिए। हम उन देशों को सलाम करते हैं जो ऐसा कर रहे हैं।”

कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत द्वारा अन्य देशों को भेजी जा रही दवाओं और अन्य सामग्रियों के बारे में गुतारेस की प्रतिक्रिया मांगे जाने से जुड़े सवाल के जबाव में उन्होंने यह बात कही। भारत ने मलेरिया रोधी दवा के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है जिसे कोविड-19 के संभावित इलाजके तौर पर देखा जा रहा है। भारत कोरोना वायरस से प्रभावित 55 देशों को सहायता और वाणिज्यिक आधार पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति करने की प्रक्रिया में है। अमेका समेत कुछ अन्य देशों तक यह आपूर्ति पहुंच भी गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला