लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ट्रक शव मामला: प्रवासियों के वियतनामी होने की आशंका, पहले सामने आई थी चीनी होने की बात

By भाषा | Updated: November 2, 2019 10:08 IST

पुलिस ने पहले इन पीड़ितों के चीनी नागरिक होने की बात कही थी। ये शव पिछले महीने बरामद हुए थे। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने जांच में मदद करने के लिए फिर से दो लोगों से अपील की है।

Open in App

लंदन के पास एक रेफ्रिजरेटर ट्रक में से जिन 39 प्रवासियों के शव बरामद हुए थे अब उनके वियतनाम के नागरिक होने की आशंका जाहिर की गई है। पुलिस ने पहले इन पीड़ितों के चीनी नागरिक होने की बात कही थी। ये शव पिछले महीने बरामद हुए थे। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने जांच में मदद करने के लिए फिर से दो लोगों से अपील की है।

एस्सेक्स पुलिस के प्रमुख टिम स्मिथ ने एक बयान में कहा, ‘‘ अभी हमारा ऐसा मानना है कि यह वियतनाम के नागरिक थे और हम वियतनाम सरकार से सम्पर्क में भी हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम वियतनाम और ब्रिटेन में कई परिवारों से सीधे सम्पर्क में हैं और हमारा मानना है कि हमने इस घटना में मारे गए कई पीड़ितों के परिवार की पहचान भी कर ली है।’’ उन्होंने कहा कि लेकिन पीड़ितों के नाम की पुष्टि के लिए आवश्यक साक्ष्य अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि वे उत्तरी आयरलैंड के दो करोबारी भाइयों रोनन और क्रिस्टोफर ह्यूजेस से भी इस सिलसिले में बात करना चाहती है। डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर डैन स्टोटेन ने कहा कि रोनन ह्यूजेस से फोन पर बातचीत हुई है लेकिन उनसे मिलकर पूछताछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘ जितनी जल्दी उनसे बात होगी जांच में उतनी तेजी आएगी ।’’ पीड़ितों में आठ महिलाएं और 31 पुरुष हैं। पोस्टमार्टम जारी है और मौत का कोई औपचारिक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :ब्रिटेनचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा