लाइव न्यूज़ :

UCL 2024-25: 33 गोल के साथ नंबर एक हैरी केन?, 30 गोल के साथ दूसरे स्थान पर वायने रूनी, बायर्न ने डिनामो ज़ाग्रेब को 9-2 से हराया, 2016 के चैंपियंस लीग इतने गोल?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2024 12:09 IST

UCL 2024-25: बोरुसिया डॉर्टमुंड की 2016 में लेगिया वारसॉ पर 8-4 की जीत के बाद यह चैंपियंस लीग में सर्वाधिक गोल वाला मैच था।

Open in App
ठळक मुद्देUCL 2024-25: हैरी केन ने तीन गोल पेनल्टी पर किये। UCL 2024-25: मैं इस पर भी गोल करने में सफल रहा।UCL 2024-25: वायने रूनी के 30 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

UCL 2024-25:हैरी केन ने बायर्न म्यूनिख की डिनामो ज़ाग्रेब पर धमाकेदार जीत में चार गोल किए जिससे वह वायने रूनी का रिकॉर्ड तोड़कर चैंपियंस लीग फुटबाल प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए। केन के शानदार प्रदर्शन से बायर्न ने डिनामो ज़ाग्रेब को 9-2 से करारी शिकस्त दी। यह 2016 के बाद पहला अवसर है जबकि चैंपियंस लीग के किसी एक मैच में इतने अधिक गोल दागे गए। इससे बायर्न के नए कोच विंसेंट कोम्पनी ने यूरोपीय प्रतियोगिता में अपने अभियान की शानदार शुरुआत भी की। केन ने 19वें, 53वें, 73वें और 78वें मिनट में गोल करके प्रतियोगिता में अपने कुल गोल की संख्या को 33 तक पहुंचा दिया जो इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी का नया रिकॉर्ड है। उन्होंने रूनी के 30 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

केन ने तीन गोल पेनल्टी पर किये। उन्होंने मैच के बाद, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो दूसरी पेनल्टी के बाद मुझे पता नहीं था की तीसरी पेनल्टी पर क्या करना है लेकिन मुझे खुशी है कि मैं इस पर भी गोल करने में सफल रहा।’’ बोरुसिया डॉर्टमुंड की 2016 में लेगिया वारसॉ पर 8-4 की जीत के बाद यह चैंपियंस लीग में सर्वाधिक गोल वाला मैच था।

टॅग्स :फीफाफीफा विश्व कपहैरी केन
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वFIFA ने शुरू किया पीस अवॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप को सम्मानित करने की अटकलें तेज

विश्व2034 FIFA वर्ल्ड कप के लिए सऊदी अरब का बड़ा प्लान, आसमान में होंगे मैच, ज़मीन से 350 मीटर ऊपर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव

विश्व31 साल की जॉर्जिना रोड्रिग्स से रोनाल्डो ने की सगाई, हीरे अंगूठी की कीमत का खुलासा, जानें

विश्वकौन हैं ओलिविया स्मिथ?, दुनिया की सबसे महंगी फुटबॉलर, 11.57 करोड़ रुपए

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप