लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में बम विस्फोट में दो सैन्यकर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:11 IST

Open in App

काबुल, 25 दिसंबर (एपी) अफगानिस्तान के उत्तरी बल्ख प्रांत में शुक्रवार को सड़क पर बम विस्फोट की चपेट में आने से एक बटालियन कमांडर समेत अफगान सेना के दो अधिकारियों की मौत हो गयी। सेना ने यह जानकारी दी।

देश के उत्तरी क्षेत्र में सेना के प्रवक्ता हनीफ रेजई ने बताया कि बल्ख और चार बोलाक जिलों के बीच सड़क किनारे लगाये गये बम में विस्फोट होने से कैप्टन मोहम्मद कासिम पैकर और एक अन्य अधिकारी की मौत हो गयी जबकि दो अन्य अधिकारी घायल हो गये।

यह हमला अफगानिस्तान में जारी हिंसा के बीच नवीनतम घटना है जबकि कतर में तालिबान एवं अफगान सरकार शांति समझौते के प्रयास में बातचीत में लगे हैं ताकि दशकों से जारी हिंसा पर विराम लगे।

किसी ने भी शुक्रवार के बम धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। रेजई ने इस हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है जो बल्ख और चार बोलाक जिलों में सक्रिय है और नियमित रूप से अफगान सुरक्षा बलों पर हमला करता रहता है।

उधर, तालिबान ने कंधार प्रांत के पंजवाई जिले में बृहस्पतिवार को 30 सुरक्षाकर्मियों को रिहा किया। यह सितंबर में अफगान सरकार के साथ सीधी शांति वार्ता शुरू करने के बाद से तालिबान द्वारा मुक्त किये गये बंधकों का पहला जत्था है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?