लाइव न्यूज़ :

रूस में मई के मध्य तक धीमी हुई ट्विटर की गति, प्रशासन ने फिलहाल ब्लॉक करने से किया इनकार

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:10 IST

Open in App

मॉस्को, पांच अप्रैल (एपी) रूसी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि वे मई के मध्य तक ट्विटर की गति धीमी रखेंगे लेकिन फिलहाल इस सोशल मीडिया मंच को ब्लॉक नहीं करेंगे क्योंकि उसने प्रतिबंधित सामग्री को तेजी से हटाने का काम शुरू कर दिया है।

रूसी सरकार और सोशल मीडिया मंच के बीच हाल में जारी खींचतान के बाद इस घोषणा को विराम के तौर पर देखा जा रहा है। ट्विटर पर आरोप है कि उसने रूस में विरोध बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

रूस के सरकारी संचार निगरानीकर्ता रोस्कोम्नादजोर ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि ट्विटर बच्चों को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने वाली सामग्री हटाने में विफल रहा है, इसके अलावा वह बाल यौन सामग्री और मादक पदार्थ संबधी जानकारी भी नहीं हटा सका।

एजेंसी ने 10 मार्च को घोषणा की थी कि वह मंच पर तस्वीर और वीडियो अपलोड करने की गति सीमित कर रही है और एक हफ्ते से कम समय बाद ही धमकी दी कि अगर उसकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह मंच को एक महीने के भीतर ब्लॉक कर देगी।

इन आरोपों के जवाब में ट्विटर ने कहा कि उसकी बाल यौन सामग्री, आत्महत्या को प्रोत्साहन और मादक पदार्थ की बिक्री के मामले में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति है।

रोस्कोम्नादजोर ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि उसने ट्विटर के फैसले के मद्देनजर सोशल मीडिया मंच को ब्लॉक नहीं करने का निर्णय किया है।

एजेंसी ने बताया कि ट्विटर ने 3100 बाल यौन सामग्री, मादक पदार्थ और आत्महत्या से जुड़ी सामग्री में से 1900 को हटा ली है, और प्रतिबंधित सामग्री हटाने की गति बढ़ा दी है, जिसके मद्देनजर यह फैसला किया गया है।

उल्लेखनीय है कि रूसी अधिकारियों ने इस साल के शुरुआत में सोशल मीडिया मंच की आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि उसने विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को जेल से रिहा करने की मांग को लेकर हजारों लोगों की सड़क पर उतरने में मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें