लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड-19 की चौथी लहर शुरू होने के प्रारंभिक संकेत मिलने लगे हैं: मंत्री

By भाषा | Updated: July 9, 2021 16:46 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, नौ जुलाई पाकिस्तान के योजना मंत्री असद उमर ने शुक्रवार को कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं का ठीक तरह से पालन नहीं होने और कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रसार के कारण पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी की चौथी लहर के “स्पष्ट प्रारंभिक संकेत” मिलने लगे हैं।

कोविड ​​​​-19 से निपटने के लिए राष्ट्रीय कमान ए‍वं संचालन केंद्र (एनसीओसी) के प्रमुख उमर ने कहा कि जमीनी रिपोर्ट में मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की पूरी तरह से अवहेलना दिखाई दे रही है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि नियमों की अनदेखी होने पर सरकार को शादी घर, इनडोर रेस्तरां और जिम बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा।

उन्होंने ट्वीट में कहा, ''दो हफ्ते पहले, मैंने ट्वीट किया था कि हमारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल चौथी लहर के संभावित उद्भव को दिखा रहे हैं। अब चौथी लहर शुरू होने के स्पष्ट तौर पर शुरुआती संकेत मिलने लगे हैं।''

उन्होंने पाकिस्तान में चौथी लहर के कारणों के रूप में एसओपी अनुपालन में लोगों द्वारा की जा रही लापरवाही और डेल्टा समेत कोविड ​​​​-19 के स्वरूपों के प्रसार का हवाला दिया। डेल्टा स्वरूप की पहचान सबसे पहले भारत में हुई थी।

एनसीओसी पहले ही पाकिस्तान में कोरोना वायरस के विभिन्न रूपों की मौजूदगी की पुष्टि कर चुका है, जिसमें डेल्टा स्वरूप , दक्षिण अफ्रीका में पाया गया बीटा स्वरूप और ब्रिटेन में मिला अल्फा स्वरूप शामिल है।

इस बीच, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,737 नए मामले सामने आए। इससे पहले चार जून को सबसे अधिक 1,923 मामले सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?