लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकों पर पेटेंट छूट की पहल के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका का आभार : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:01 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 24 मई विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रिएसस ने कोविड-19 रोधी टीकों पर पेटेंट छोड़ने के लिए वैश्विक निकाय में पहल करने पर सोमवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका का आभार जताया।

विश्व स्वास्थ्य महासभा में उद्घाटन संबोधन में गेब्रिएसस ने देशों से ‘कोवैक्स’ पहल के जरिए टीकों की खुराकें साझा करने का आह्वान किया और कोविड-19 टीकों का निर्माण तेज करने की जरूरत को रेखांकित किया।

समान रूप से टीकों तक पहुंच के लिए कोविड वैक्सीन ग्लोबल एक्सेस (कोवैक्स) एक अंतरराष्ट्रीय पहल है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा, ‘‘हमें टीकों की और खुराकों की जरूरत है और इसके लिए कोई भी कसर हमें नहीं छोड़ना चाहिए।’’

उन्होंने उल्लेख किया कि कई दवा कंपनियों ने कहा है कि अगर टीकें का लाइसेंस साझा किया जाए तो वे टीके का निर्माण कर सकते हैं। गेब्रिएसस ने हैरानी जतायी कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि ऐसा अब तक क्यों नहीं हो रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोविड-19 उत्पादों के संबंध में बौद्धिक संपदा अधिकार पर छूट के लिए विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में पहल को लेकर भारत और दक्षिण अफ्रीका का आभार व्यक्त करता हूं और उन देशों का भी शुक्रिया जो इन प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं।’’

टीके की उपलब्धता पर गेब्रिएसस ने कहा, ‘‘75 प्रतिशत से ज्यादा टीके महज 10 देशों में दिए गए हैं। कुछ देशों ने टीके बनाए और कुछ ने दुनिया के ज्यादातर टीके खरीद लिए।’’

उन्होंने कहा कि समान रूप से टीके का वितरण होता तो दुनिया में स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों का टीकाकरण हो गया होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला