लाइव न्यूज़ :

ईरान: आर्मी परेड पर बड़ा आतंकी हमला, 24 मरे, 53 घायल

By भारती द्विवेदी | Updated: September 22, 2018 15:03 IST

इस आतंकी हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट (ISIS) की तरफ है। कहा जा रहा है कि हमला को अंजाम देने के लिए आतंकी आर्मी की ड्रेस में पहुंचे थे।

Open in App

नई दिल्ली, 22 सितंबर: ईरान में सेना की परेड के दौरान बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आर्मी परेड में हुए इस हमले में आठ सैनिकों की मरने की खबर आ रही है। वहीं 20 से ज्यादा लोगों की घायल होने की सूचना है। मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पहले नागरिकों को अपना निशाना बनाया फिर सैनिकों पर हमला किया है। इस आतंकी हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट (ISIS) की तरफ है। कहा जा रहा है कि हमला को अंजाम देने के लिए आतंकी आर्मी की ड्रेस में पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जवाबी कार्रवाई में दो हमलावर मारे गए जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ईरान की समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, ये आंतकी हमला सुबह नौ बजे शुरु हुआ और लगभग दस मिनट तक आंतकियों ने गोलियां बरसाई। हमले में चार आतंकी शामिल थे। उन्होंने पहले आमलोगों पर गोली चलाई फिर सेना को निशाना बनाया। गौरतलब है कि ईरान शनिवार को 1980-88 के बीच इराक के साथ हुए संघर्ष की शुरुआत की सालगिरह मना रहा है। इस सालगिरह के उपलक्ष्य में देश में कई जगहों पर परेड निकाली गई थी।

टॅग्स :ईरानआईएसआईएसआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल