लाइव न्यूज़ :

गाजा और इजरायल में हमलों से तनाव, संयुक्त राष्ट्र ने की संयम बरतने की अपील

By भाषा | Updated: April 24, 2021 21:21 IST

Open in App

यरूशलम, 24 अप्रैल (एपी) गाजा पट्टी से फलस्तीनी चरमपंथियों ने शनिवार रात इजरायल में लगभग तीन दर्जन रॉकेट दागे तो दूसरी ओर इजरायली सेना ने हमास समूह के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर हमले किये। पिछले कुछ माह में सीमा पार हिंसा के मामलों में वृद्धि से यरुशलम में तनाव गहरा गया है।

पूर्वी यरूशलम में सैंकड़ों फलस्तीनियों की इजरायल पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद ये रॉकेट दागे गए हैं। दोनों पक्षों के बीच झड़प में कम से कम चार पुलिसकर्मियों और छह प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। रमजान के महीने में भी हिंसा पर लगा नहीं लग पाई है।

इस क्षेत्र के लिये संयुक्त राष्ट्र के दूत टोर वेन्सलैंड ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति बहाल करने के लिये सभी पक्षों के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, ''यरूशलम में उकसावे वाली कार्रवाई बंद होनी चाहिये। इजरायली आबादी वाले क्षेत्रों में ताबड़तोड़ रॉकेट दागे जाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और इसे तत्काल रोका जाना चाहिये। मैं एक बार फिर सभी पक्षों से विशेषकर रमजान के पवित्र महीने में अधिकतम संयम बरतने और तनाव बढ़ने से रोकने की अपील करता हूं।''

अमेरिका ने भी शांति बरतने की अपील की है जबकि यरूशलम में मुसलमानों के पवित्र स्थल के संरक्षक पड़ोसी देश जॉर्डन ने इजरायली हमलों की निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा