लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस टीका भेजने के लिये श्रीलंका ने भारत का शुक्रिया अदा किया

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:32 IST

Open in App

कोलंबो, 26 जनवरी श्रीलंका ने कोरोना वायरस टीके की पांच लाख खुराक भेजने के लिये मंगलवार को भारत की सराहना करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने मंत्रिमंडल को बताया कि कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने सूचित किया है कि भारत 5 लाख कोरोना टीकों की खुराक श्रीलंका भेजेगा जो 28 जनवरी तक द्वीपीय राष्ट्र पहुंच जाएगी।

मंत्रिमंडल के एक नोट में कहा गया, “मंत्रिमंडल ने इस संदर्भ में श्रीलंका सरकार की तरफ से सराहना और कतृज्ञता व्यक्त करने का फैसला किया है।”

भारत द्वारा 16 जनवरी को अपने यहां देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। भारत की तरफ से उपहार स्वरूप कोविड-19 टीका पाने वाला श्रीलंका आठवां देश होगा।

“पड़ोसी प्रथम” की अपनी नीति के तहत क्षेत्र के सात देशों को अनुदान सहायता के तौर पर कोविड-19 का टीका उपलब्ध करा चुका है। ये देश हैं – भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामां और सेशल्स, अफगानिस्तान और मॉरीशस।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?