लाइव न्यूज़ :

South Korea Plane Crash: मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 62, 100 से ज्यादा यात्री लापता; हादसे का खौफनाक मंजर कैमरे में कैद... देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: December 29, 2024 09:07 IST

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरियाई हवाईअड्डे पर उतरते समय 175 से अधिक लोगों को ले जा रहे विमान में विस्फोट से 62 लोगों की मौत

Open in App

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया से रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई। जहां मुआन शहर में हवाई अड्डे पर उतरते समय एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। 175 यात्रियों और छह फ्लाइट अटेंडेंट को लेकर जा रहा जेजू एयर का विमान रनवे से उतरकर दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की दीवार से टकरा गया। हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी तक 62 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। वहीं, 100 से अधिक यात्री अभी भी लापता है। यह विमान थाईलैंड से दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट रहा था।

कोरियाई मीडिया के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि दुर्घटना "पक्षी के संपर्क में आने के कारण हुई, जिसके कारण लैंडिंग गियर में खराबी आ गई" क्योंकि विमान दक्षिण-पश्चिमी दक्षिण कोरिया के हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था।

कैमरे में कैद हादसा

स्थानीय टीवी स्टेशनों ने आग से घिरे विमान से काले धुएं के घने गुबार को दिखाते हुए फुटेज प्रसारित किया। समाचार चैनलों द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हादसे के वक्त की पूरी फुटेज दिखाई दे रही है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन रनवे पर लैंड करने के लिए तेजी से बढ़ रहा है और ऐसा लगता है कि वह तेजी से बढ़ते-बढ़ते जमीन की सतह को छू देता है। जमीन की सतह से लगते ही प्लेन से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है और आगे बढ़ते ही अचानक प्लेन में आग लग गई। आग लगते ही चारों तरफ बस धुआं ही धुआं नजर आया। आग की लपटे आसमान में दूर तक दिखाई दी। 

टॅग्स :दक्षिण कोरियाविमान दुर्घटनाहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल