लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले व्यक्ति के बेटे ने की डब्ल्यूएचओ की टीम से मिलने की मांग

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:42 IST

Open in App

वुहान, 26 जनवरी (एपी) चीन में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के बेटे ने पूरी दुनिया में महामारी फैलाने वाले विषाणु के उत्पत्ति स्थल का पता लगाने चीन के वुहान शहर पहुंची डब्ल्यूएचओ की टीम से मिलने की मांग है।

इस व्यक्ति ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों की टीम को उन प्रभावित परिवारों से मिलना चाहिए जिनका आरोप है कि चीन सरकार उनकी आवाज दबा रही है।

चीन ने महीनों तक चली बातचीत के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम को वुहान शहर आने की अनुमति दी है जहां से कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत हुई थी।

बीजिंग ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि इन विशेषज्ञों को साक्ष्य जुटाने या प्रभावित परिवारों से मिलने की अनुमति दी जाएगी। इसने सिर्फ इतना कहा है कि टीम चीनी वैज्ञानिकों के साथ विचारों का आदान-प्रदान कर सकती है।

डब्ल्यूएचओ की टीम से मिलने की मांग करने वाले झांग हाइ ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ झूठ फैलाने का माध्यम नहीं बनेंगे।’’

झांग के पिता की एक फरवरी 2020 को कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार सच की तलाश में हैं। यह एक आपराधिक कृत्य था और मैं नहीं चाहता कि डब्ल्यूएचओ की टीम इन आपराधिक कृत्यों पर पर्दा डालने के लिए चीन पहुंची हो।’’

चीन के विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी के लिए किए गए आग्रह पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है।

डब्ल्यूएचओ की टीम 14 जनवरी को वुहान पहुंची थी और इसके 14 दिन का पृथक-वास पूरा करने के बाद अपना काम शुरू करने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...