लाइव न्यूज़ :

शेख हसीना ने छोड़ा बांग्लादेश, भारतीय रेलवे ने कोलकाता-ढाका ट्रेन को रोकने का दिया आदेश

By आकाश चौरसिया | Updated: August 5, 2024 17:53 IST

Bangladesh News: बांग्लादेश पीएम शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भारतीय रेलवे की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसके तहत बताया जा रहा है कि कोलकाता से ढाका तक चलने वाली मैत्री ट्रेन को कुछ दिनों के लिए कैंसिल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया हैइस बीच भारतीय रेलवे ने कोलकाता-ढाका रेल सेवा रोक दी लेकिन, दूसरी तरफ बांग्लादेश में सेना ने अपना पूरा कंट्रोल ले लिया

नई दिल्ली:बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भारत सरकार पूरी तरह से अलर्ट पर है। इस बीच भारतीय रेलवे की ओर से आदेश जारी कर कह दिया कि कोलकाता-ढाका तक चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस को 19 जुलाई से 6 अगस्त तक रोक दिया गया है। इस बीच नई सरकार के गठन की खबर सामने आ रही है, हालांकि सारा कंट्रोल सेना के हाथों में ही होगा। 

सूत्रों की मानें तो नेतृत्व डॉ. सलीमुल्लाह खान और डॉ. आसिफ नजरूल के नेतृत्व में नई सरकार चलने जा रही है। इस अंतरिम सरकार का हिस्सा न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मोहम्मद अब्दुल वहाब मिया, जनरल (सेवानिवृत्त) इकबाल करीम भुइयां, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद इफ्तिखार उद्दीन, डॉ. देबप्रिया भट्टाचार्य, मतिउर रहमान चौधरी, बिग्रेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन, डॉ. हुसैन जिल्लुर रहमान, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एम ए मतिन होंगे। 

गौरतलब है कि इस साल बांग्लादेश में आम चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें शेख हसीना की पार्टी को कुल 224 सीट, मुख्य विपक्षी पार्ची को 11 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 62 सीटें मिली थी। लेकिन, प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने चीन का दौरा किया था, इस दौरान उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति से नहीं हो पाई थी। ऐसे में जो देश के हालात बने हैं, उसमें कहीं न कहीं इसके पीछे चीन का हाथ माना जा रहा है। लोकमत इसकी पुष्टि नहीं करता है क्योंकि मीडिया में आई खबरों के अनुसार चल रही है। 

टॅग्स :शेख हसीनाबांग्लादेशभारतDhaka
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत