लाइव न्यूज़ :

रूस ने कोविड-19 के टीके से जुड़े अध्ययन में प्रतिभागियों की संख्या कम की

By भाषा | Updated: December 24, 2020 10:06 IST

Open in App

मॉस्को, 24 दिसम्बर (एपी) रूस का स्वास्थ्य मंत्रालय देश में बनाए गए कोरोना वायरस के टीके से जुड़े अध्ययन के आकार को छोटा करने और उसके लिए स्वयंसेवकों का पंजीकरण बंद करने के लिए बुधवार को तैयार हो गया।

टीका बनाने वालों ने करीब एक सप्ताह पहले कहा था कि रूस के ‘स्पूतनिक वी’ टीके को लेकर आखिरी चरण का अध्ययन जारी होने के बावजूद उसे देना शुरू करने के बाद से अध्ययन के लिए स्वयंसेवकों के पंजीकरण में कमी आई है। इसके बाद ही मंत्रालय यह निर्णय किया।

टीका विकसित करने वालों ने स्वयंसेवकों को ‘डमी शॉट’ देने को लेकर भी चिंता जाहिर की थी। अध्ययन में अब प्रतिभागियों की संख्या घटाकर 40 हजार से 31 हजार कर दी गई है।

‘स्पूतनिक वी’ बनाने वाले सरकारी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के गामालेया केन्द्र के प्रमुख अलेक्जेंडर गिन्त्सबर्ग के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने ‘स्पूतनिक वी’ की तारीफ की थी और रूसी सरकार का इस महीने बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाने का आदेश दिया था। मध्य दिसम्बर तक 1,50,000 से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि टीके की सुरक्षा और प्रभावशीलता पर अंतरिम अध्ययन के डेटा पर गौर करते हुए अध्ययन के आकार को कम करने का निर्णय किया गया।

मंत्रालय ने कहा कि अध्ययन जारी रहेगा और प्रतिभागियों पर कम से कम छह महीने से अधिक समय तक नजर रखी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप