लाइव न्यूज़ :

'इन थियरी' के लेखक और मार्क्सवादी विचारक एजाज अहमद का 81 वर्ष की उम्र में निधन

By विशाल कुमार | Updated: March 10, 2022 12:18 IST

एजाज अहमद का जन्म 1941 में अविभाजित भारत के यूपी में हुआ था। भारत विभाजन के बाद उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था। एजाज अहमद लम्बे समय तक भारत में भी रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमार्क्सवादी विचारक एजाज अहमद का अमेरिका में निधन हो गया।एजाज अहमद को उनकी किताब 'इन थियरी' के लिए जाना जाता था। एजाज अहमद अमेरिका और भारत के विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर रहे थे।

कैलिफोर्निया: प्रसिद्ध मार्क्सवादी विचारक और साहित्यकार 81 वर्षीय एजाज अहमद का आज अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित उनके घर पर निधन हो गया।  अहमद का बीमारी का इलाज चल रहा था और वह कुछ दिन पहले अस्पताल से वापस लौटे थे।

'इन थियरी: क्लासेज, नेशन्स, लिटरेचर', 'इराक, अफगानिस्तान एंड दि इम्पीरियलिज्म ऑफ ऑर टाइम' और 'इन ऑर टाइम: एम्पायर, पोलिटिक्स, कल्चर' उनकी चर्चित पुस्तकें हैं।

वह अमेरिका और कनाडा के विभिन्न विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर थे। वह 2017 से कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में काम कर रहे थे। एजाज अहमद दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्विवद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर और नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एवं लाइब्रेरी में फेलो भी रहे। अहमद समाचार पत्रिका फ्रंटलाइन में संपादकीय सलाहकार के रूप में जुड़े रहे थे। 

एजाज अहमद का मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) से लम्बे समय तक जुड़ाव रहा थ। माकपा ने उनकी निधन पर शोक व्यक्त किया है। माकपा ने ट्वीट कर कहा कि वह एक बहुत सम्मानित मार्क्सवादी विचारक थे और मार्क्सवाद की रक्षा में उनका लेखन पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। वीजा प्रतिबंधों और अपनी बीमारी के कारण उन्हें भारत छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा और उनकी मृत्यु तक उनकी इच्छा घर (भारत) वापस आने की थी। यह एक त्रासदी है कि ऐसा नहीं हो सका।

टॅग्स :USAभारतपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?