लाइव न्यूज़ :

एशिया तथा दुनिया में लोगों को गायब करने के खिलाफ अमेरिकी सदन में लाया गया प्रस्ताव

By भाषा | Updated: November 21, 2020 14:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 नवंबर अमेरिका के दो शक्तिशाली सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें एशिया समेत पूरी दुनिया में लोगों को गायब करने की घटनाओं को बंद करने की मांग की गई है। इस प्रस्ताव में श्रीलंका में तमिल भाषी लोगों और चीन में उईगर मुस्लिमों समेत सभी पीड़ितों के लिए न्याय और जवाबदेही का समर्थन किया गया है।

यह प्रस्ताव कांग्रेस सदस्य ब्रैड शेरमैन और जैमी रस्किन लेकर आए हैं तथा इसमें अमेरिका द्वारा ‘इंटरनेशनल कन्वेंशन फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ ऑल पर्सन्स फ्रॉम एन्फोर्स्ड डिसअपिरियंसेस’ का अनुमोदन करने की मांग की गई है।

शेरमैन ने कहा, ‘‘मानवाधिकारों के इस किस्म के उल्लंघनों के बारे में कुछ करने की जरूरत है। लोगों को गायब करने तथा मानवाधिकारों के अन्य उल्लंघनों के बारे में हमें अपनी आवाज उठानी चाहिए और इन्हें बंद करने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करना चाहिए।’’

रस्किन ने कहा कि लोगों को गायब करने की समस्या एशिया तथा दुनिया के अन्य हिस्सों में मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन करने वाली है।

प्रस्ताव में पाकिस्तान के सिंध समुदाय, श्रीलंका के तमिलों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, इंडोनेशिया में सुहार्तो शासन के पीड़ितों और चीन के उईगर मुस्लिमों के खिलाफ इस तरह के घृणित अपराध को रोकने तथा सभी पीड़ितों के लिए न्याय एवं जवाबदेही का समर्थन किया गया है।

इस प्रस्ताव का एमनेस्टी इंटरनेशनल ने समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप