लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की प्रांतीय सरकार ने पीडीएम को सरकार विरोधी रैली की इजाजत नहीं दी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:35 IST

Open in App

पेशावर, 20 नवंबर उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में प्रांतीय सरकार ने शुक्रवार को 11 विपक्षी दलों के नवगठित गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) को रविवार को यहां उसकी पहले से निर्धारित सरकार विरोधी रैली करने की इजाजत नहीं दी और इसके पीछे क्षेत्र में कोरोना वायरस के मामले अचानक बढ़ने की वजह बताई।

प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी पेशावर के उपायुक्त के जरिये खैबर-पख्तूनख्वा में शासन चला रही है। आयुक्त कार्यालय ने 22 नवंबर को पीडीएम को रैली की अनुमति नहीं देने के फैसले से औपचारिक रूप से अवगत करा दिया है।

आयुक्त कार्यालय ने संक्षिप्त बयान में कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर पेशावर में तेजी से बढ़ रही है।

उसने कहा, ‘‘हमें पहले लोगों की जान बचानी है। इसलिए विपक्षी दलों को जनता की कीमत पर रैली की इजाजत नहीं दी जा सकती।’’

सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की केंद्रीय सूचना सचिव नफीसा शाह ने कहा कि पीडीएम की रैली 22 नवंबर को उसके तय कार्यक्रम के अनुसार होगी।

शाह ने कहा कि चुनिंदा शासकों को कोविड-19 महामारी की आड़ में छिपने नहीं दिया जाएगा।

देश के 11 प्रमुख विपक्षी दलों ने 20 सितंबर को पीडीएम के गठन की घोषणा की थी और तीन चरणों में सरकार विरोधी अभियान का ऐलान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO