लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने दो भारतीय नागरिकों को किया रिहा, आठ साल से देश की एक जेल में थे कैद

By भाषा | Updated: August 31, 2021 14:23 IST

Open in App

पाकिस्तान की एक जेल में करीब आठ साल से बंद दो भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान ने सोमवार को वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हवाले कर दिया। इन दोनों को ‘‘गैरकानूनी तरीके से सीमा पार करने’’ के आरोप में पकड़ा गया था। एक सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 2013 में भारतीय मूल के शर्मा राजपूत और राम बहादुर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में दाखिल हो गए थे, जिसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद, जांच में पाया गया कि वे मानसिक रूप से अक्षम हैं और गलती से उन्होंने सीमा पार कर ली थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘उनकी तस्वीरें और अन्य सामान भारत के साथ साझा किया गया और भारत के उन्हें अपना नागरिक स्वीकार करने के बाद पाक सैनिकों ने सोमवार को उन्हें बीएसएफ के हवाले कर दिया।’’ वहीं, करीब एक साल पहले कथित ‘‘जासूसी और गैरकानूनी तरीके से सीमा पार करने’’ के आरोप में पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए 19 भारतीय नागरिकों के खिलाफ मामला अब भी संघीय समीक्षा बोर्ड के समक्ष लंबित है। पुलिस और सैनिकों ने देश के सुरक्षा अधिनियम और गोपनीय सेवा अधिनियम के तहत 19 भारतीयों को देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया था। ये सभी अलग-अलग जेलों में बंद हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें संघीय समीक्षा बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जिसमें ‘सुपीरियर कोर्ट’ के न्यायाधीश शामिल थे। संघीय आंतरिक मंत्रालय ने अपने आरोप प्रस्तुत किए और बोर्ड ने उनकी नजरबंदी तब तक के लिए बढ़ा दी, जब तक कि उनके मामलों पर निर्णय आंतरिक मंत्रालय की जांच रिपोर्ट के आधार पर नहीं किया जाता है कि उन्हें मुकदमे का सामना करना चाहिए या उन्हें छोड़ दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu Kashmir: एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन के खेल से माहौल दहशतजदा

भारतप्रवीण कुमार देखेंगे बीएसएफ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस महानिदेशक नियुक्त शत्रुजीत सिंह कपूर

भारतपाकिस्तान सीमा पर निगरानी बढ़ाएगी भारतीय सेना, ड्रोन रक्षा प्रणाली स्थापित करने पर विचार

भारतजम्मू-कश्मीर: भयानक सर्दी में भी एलओसी पर डटी है सेना, कम बर्फबारी के कारण आतंकी घुसपैठ का खतरा बरकरार इसलिए सैनिक वापस नहीं बुलाए गए

भारतजम्मू-कश्मीर: सर्दियों में कम बर्फबारी के कारण घुसपैठ रुक नहीं रही, 3 महीने के भीतर 10 से अधिक बड़े घुसपैठ के प्रयास, सेना सतर्क

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल