लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 हजार पार, 1200 से ज्यादा लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 27, 2020 14:05 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के करीब 57 लाख मामले सामने आए हैं जबकि इस खतरनाक वायरस से 3.52 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देविश्व में सर्वाधिक केसों के मामले में पाकिस्तान 18वें नंबर पर है, जबकि भारत टॉप 10 देशों में शामिल है.भारत में कोरोना वायरस के अब तक डेढ़ लाख केस मिले हैं जबकि 4300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,446 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 59,151 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस खतरनाक वायरस से 28 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,225 तक पहुंच गई है।

सिंध प्रांत में सबसे ज्यादा 23,507 मामले हैं। इसके बाद पंजाब में 21,118, खैबर पख्तूनख्वा में 8,259, बलूचिस्तान में 3,536, इस्लामाबाद में 1,879, गिलगित-बाल्टिस्तान में 638 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 214 मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 499,399 जांच हुई है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में सिर्फ 8,491 जांच की गई है। अब तक 19,412 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

हालांकि अधिकारी लगातार कह रहे हैं कि पाकिस्तान नियमित रूप से 30,000 जांच कर सकता है लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं पाया है। इसी बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद अफजल ने कहा कि पाकिस्तान में वेंटिलेटर और पीपीई किट की कमी नहीं है। सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति ‘नियंत्रण’ में है।

वहीं पाकिस्तान में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बाद जापान ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान को सहयोग की पेशकश की है। जापान के विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोतेगी ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को एक पत्र लिख कर मदद की पेशकश की। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने सोमवार को प्रधानमंत्री इमरान खान को फोन किया और दोनों नेताओं ने कोविड​​-19 महामारी से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। अबूधाबी के वली अहद शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान ने भी प्रधानमंत्री से बात की और दोनों ने कोरोना वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना