लाइव न्यूज़ :

Nepal: काठमांडू में प्रदर्शन के दौरान लूटपाट, एक भारतीय नागरिक समेत नौ लोग गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2025 10:49 IST

Nepal:  इस बीच, नेपाल अकादमी के पूर्व कुलपति जगमन गुरुंग को ‘राजशाही बहाली आंदोलन समिति’ का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

Open in App

Nepal:  नेपाल के काठमांडू में राजशाही समर्थक प्रदर्शन के दौरान एक डिपार्टमेंटल स्टोर में लूटपाट के आरोप में एक भारतीय नागरिक समेत कम से कम नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिहार के पटना निवासी रवि रंजन कुमार शुक्रवार के विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ के दौरान भटभटनी डिपार्टमेंटल स्टोर में लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों ने दुकान से व्हिस्की की बोतलें, फल, बीयर और मेकअप का सामान लूटा था। ‘काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय’ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

काठमांडू के बानेश्वर-तिनकुने क्षेत्र में राजशाही समर्थक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर हमला किया, वाहनों में आग लगा दी और दुकानों में लूटपाट की। सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में एक टीवी कैमरामैन सहित दो लोगों की मौत हो गई और 110 अन्य घायल हो गए।

इस बीच, काठमांडू जिला न्यायालय ने तोड़फोड़ की घटना की जांच के लिए राजशाही समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के नेताओं सहित 41 लोगों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच, नेपाल अकादमी के पूर्व कुलपति जगमन गुरुंग को ‘राजशाही बहाली आंदोलन समिति’ का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

गुरुंग समिति के कार्यवाहक कमांडर के रूप में कार्यभार संभालेंगे, क्योंकि समिति के कमांडर नवराज सुबेदी को शुक्रवार के हिंसक प्रदर्शनों के बाद घर में नजरबंद कर दिया गया है। शुक्रवार के हिंसक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में अब तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भाषा शोभना देवेंद्र देवेंद्र

टॅग्स :नेपालNepal Policeभारतजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल