लाइव न्यूज़ :

कौन हैं निकोलस सारकोजी?, आज से जेल की अवधि शुरू, 5 साल काटेंगे सजा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2025 13:58 IST

सुरक्षा कारणों से अन्य सभी कैदियों से दूर रखा जाएगा या एक और संभावना यह है कि जेल के ‘‘संवेदनशील’’ कैदियों वाले हिस्से में रखा जाए जिसे आम बोलचाल की भाषा में ‘वीआईपी सेक्शन’ कहा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसारकोजी ने ‘ले फिगारो’ अखबार को बताया कि एकांत कारावास में रखे जाने की उम्मीद है।पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को बेकसूर बताया और अपील लंबित रहने तक जेल में रखने के फैसले का विरोध किया है। बैग में कपड़े और पारिवार से जुड़ी 10 तस्वीरें रखी हैं जिन्हें उन्हें अपने साथ ले जाने की अनुमति मिली है।

पेरिसः फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी लीबिया से प्राप्त धन से अपने 2007 के चुनाव अभियान के वित्तपोषण के आपराधिक षड्यंत्र के जुर्म में पांच वर्ष की सजा काटने के लिए पेरिस की जेल में पहुंच गए हैं। वह आधुनिक फ्रांस के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन्हें जेल भेजा गया है। जेल जाते हुए सारकोजी ने कहा, ‘‘एक निर्दोष व्यक्ति को जेल में डाला जा रहा है।’’ फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी देश के ऐसे पहले राष्ट्रपति होंगे जो जेल की सजा काटेंगे। मंगलवार से पेरिस की ला सैंटे जेल में उनकी पांच साल की सजा शुरू होने की उम्मीद है।

सारकोजी को वर्ष 2007 के अपने चुनाव प्रचार अभियान को लीबिया से मिले धन से वित्तपोषित करने के आपराधिक षड्यंत्र रचने का दोषी पाए गया है हालांकि वह खुद को निर्दोष बताते हैं। सारकोजी को उसी जेल में रखा जाएगा जहां 19वीं सदी के बाद से कुछ सबसे हाई-प्रोफाइल कैदी रहे हैं। सारकोजी ने ‘ले फिगारो’ अखबार को बताया कि उन्हें एकांत कारावास में रखे जाने की उम्मीद है।

सुरक्षा कारणों से उन्हें अन्य सभी कैदियों से दूर रखा जाएगा या एक और संभावना यह है कि उन्हें जेल के ‘‘संवेदनशील’’ कैदियों वाले हिस्से में रखा जाए जिसे आम बोलचाल की भाषा में ‘वीआईपी सेक्शन’ कहा जाता है। पेरिस के न्यायाधीश ने एक अभूतपूर्व फैसला सुनाते हुए कहा था कि सारकोजी अपनी अपील की सुनवाई की प्रतीक्षा किए बिना जेल की सजा काटना शुरू कर देंगे। इस पर पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को बेकसूर बताया और अपील लंबित रहने तक जेल में रखने के फैसले का विरोध किया है।

सारकोजी ने ‘ला ट्रिब्यून डिमांचे’ अखबार को बताया, ‘‘मुझे जेल जाने से डर नहीं लगता। मैं अपना सिर ऊंचा रखूंगा, ला सैंटे के दरवाजे के सामने भी। मैं अंत तक लड़ूंगा।’’ ‘ला ट्रिब्यून डिमांचे’ की खबर के अनुसार सारकोजी ने अपने बैग में कपड़े और पारिवार से जुड़ी 10 तस्वीरें रखी हैं जिन्हें उन्हें अपने साथ ले जाने की अनुमति मिली है।

टॅग्स :फ़्रांसजेलकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारतBihar: जेलों में बंद कैदी अब करेंगे पेट्रोल पंपों का संचालन, जेल प्रशासन की खाली पड़ी जमीन पर स्थापित किए जाएंगे पेट्रोल पंप

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्व8 महीने की सजा काटने के बाद रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल