लाइव न्यूज़ :

कजाकिस्तान के अलमाटी में हवाई अड्डे के पास विमान क्रैश, 100 लोग थे सवार, 14 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: December 27, 2019 09:17 IST

मिली जानकारी के अनुसार विमान को कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर अलमाटी से देश की राजधानी नुरसुल्तान जाना था। अलमाटी एयरपोर्ट के अनुसार विमान में 95 यात्री और 5 क्रू-मेंबर सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देकजाकिस्तान के अलमाटी में हवाई अड्डे के पास विमान क्रैशविमान में 100 लोग सवार थे, फिलहाल 14 लोगों की मौत की पुष्टि

कजाकिस्तान के अलमाटी में हवाई अड्डे के निकट एक विमान क्रैश हो गया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इसमें 100 लोग सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद बचाव कार्य शुरू हो गया है और 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार विमान को कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर अलमाटी से देश की राजधानी नूर-सुल्तान जाना था। अलमाटी एयरपोर्ट के अनुसार विमान में 95 यात्री और 5 क्रू-मेंबर सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान ने स्थानीय समय के अनुसार 7.22 बजे नीचे की ओर से गिरना शुरू हुआ और एक कंक्रीट के बने बैरियर सहित दो मंजिला बिल्डिंग से टकरा गया।

अलमाटी हवाईअड्डे ने अपने फेसबुक पन्ने पर एक बयान में कहा कि कोई आग नहीं लगी थी। हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरु हो गया। विमान नूर-सुल्तान जा रहा था। एएफपी की खबर में आपात मामलों के मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि नौ लोग मारे गए हैं और नौ अन्य घायल हुए हैं।

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव ने पीड़ित परिवारों को अनुगह राशि देने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया कि हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को कानून के मुताबिक कड़ी सजा दी जाएगी। तोकायेव ने कहा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच करने के लिए एक सरकारी आयोग का गठन किया गया है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :विमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा