लाइव न्यूज़ :

जापान: स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों पर चाकू से हमला, एक बच्ची की मौत, हमलावर ने खुद को मारा

By विनीत कुमार | Updated: May 28, 2019 08:36 IST

रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावर शख्स ने एक बस स्टॉप के पास लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। यह बस स्टॉप स्थानीय ट्रेन स्टेशन के करीब है।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के कावासाकी में स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों पर हमलाइस घटना में एक बच्ची की मौत की खबर, संदिग्ध हमलावर ने भी खुद को माराहमलावर ने खुद को गर्दन पर मारा चाकू, इसके बाद उसकी मौत हो गई

जापान के कावासाकी में मंगलवार को स्कूल बस का इंतजार कर रहे कुछ बच्चों पर एक शख्स के चाकू से हमले में एक बच्ची की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में कम से कम 16 लोगों के घायल होने की खबर है और दो लोगों की मौत हुई है। सीएनएन के अनुसार घायलों में कम से कम 8 बच्चे हैं। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि मरने वालों में एक बच्ची शामिल है। 

बीबीसी के अनुसार हमलावर ने बच्चों पर हमला करने के बाद अपने गर्दन पर भी वार किया जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। हालांकि, बाद में उसकी मौत हो गई। इस हमले के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। कावासाकी दरअसल टोक्यो से करीब 21 किलोमीटर दूर है।

वहीं, न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार कावासाकी फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7.44 बजे इमरजेंसी कॉल आई और बताया गया कि बच्चों के एक ग्रुप पर चाकू से हमला हुआ है। जापान के सरकारी टीवी चैनल एनएचके को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'मैंने एक शख्स को एक बस के पास खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिरा हुआ देख। वहीं, कुछ दूरी पर कई बच्चे भी जमीन पर पड़े हुए थे। यह देखना काफी भयावह था।'

रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावर शख्स ने एक बस स्टॉप के पास लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। यह बस स्टॉप स्थानीय ट्रेन स्टेशन के करीब है।

बता दें कि जापान दुनिया के सबसे कम हिंसक अपराध वाले देशों में शामिल है। हालांकि, हाल के वर्षों में ऐसी घटनाए बढ़ी हैं। इससे पहले 2016 में भी ऐसे ही एक केयर सेंटर में 19 लोगों पर यहीं के एक पूर्व कर्मचारी ने चाकू से हमला कर दिया था। साल 2008 में भी टोक्यों में एक शख्स ने भीड़भाड़ वाली गली में ट्रक घुसा दिया था जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। इस शख्स ने ट्रक से उतरने के बाद भी लोगों पर चाकू से हमला किया था।

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल