लाइव न्यूज़ :

'एलियंस सच में मौजूद हैं, अमेरिका-इजरायल से रखा है संपर्क, डोनाल्ड ट्रंप को भी पता है इस बारे में'

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2020 11:10 IST

इजरायल के अंतरिक्ष सुरक्षा प्रोग्राम के पूर्व प्रमुख हाइम इशेद ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एलियंस मौजूद हैं। उन्होंने कहा है कि गेलेक्टिक फेडरेशन नाम का संगठन है। इसके तहत एलियंस और अमेरिका के बीच समझौत हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएलियंस की मौजूदगी को लेकर पूर्व इजरायली अंतरिक्ष चीफ हाइम इशेद ने किए कई बड़े खुलासेहाइम इशेद के अनुसार परग्रहियों से अमेरिका और इजरायल संपर्क में हैंएलियंस के साथ मिलकर मंगल ग्रह पर एक अंडरग्राउंड स्पेस बेस भी तैयार किया गया है

इस ब्रह्मांड में एलियंस की मौजूदगी है या नहीं, इसे लेकर लंबे समय से बहस होती रही है और ये अब भी जारी है। कई तरह की थ्योरी और बातें भी एलियंस को लेकर सामने आई हैं। इस बीच इजरायल के अंतरिक्ष सुरक्षा प्रोग्राम के पूर्व प्रमुख हाइम इशेद ने बड़ा खुलासा किया है। 

उन्होंने दावा किया है कि एलियंस सच में मौजूद हैं और अमेरिका के अलावा इजरायल के साथ वे गुप्त रूप से संपर्क में भी हैं। हाइम इशेद ने ये भी दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इस बारे में जानकारी है।

गैलेक्टिक फेडरेशन के जरिए इंसानों के सपर्क में एलियंस

इजरायल के 'येडियोट असरोनॉट' अखबार को दिए इंटरव्यू में हाइम इशेद ने कहा, 'उन यूएफओ ने ऐसा कहा है कि इस बारे में कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया जाए।' इशेद के अनुसार एलियंस अभी नहीं चाहते कि ऐसी बातें फैलें क्योंकि मानवता भी अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है।' 

हाइम इशेद ने कहा है कि एक गेलेक्टिक फेडरेशन नाम का संगठन है। इसके तहत एलियंस और अमेरिका के बीच समझौत हुए हैं। इसमें गुप्त समझौते में मंगल ग्रह पर एक अंडरग्राउंड स्पेस बेस तैयार किया गया है। इसमें अमेरिकी अंतरिक्षयात्री और एलियंस के प्रतिनिधित्व हैं।

डोनाल्ड ट्रंप को एलियंस के बारे में पता है!

हाइम इशेद के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप को इस बारे में पता है और वे उसका खुलासा भी करने वाले थे। हालांकि उन्हें ऐसा करने से गेलेक्टिक फेडरेशन के परग्रहियों ने रोक दिया ताकि किसी तरह की 'सामूहिक उन्माद' जैसी स्थिति दुनिया में पैदा नहीं हो।

गेलेक्टिक फेडरेशन का जिक्र करते हुए हाइम इशेद ने कहा, 'वे एलियंस आज की मनवता के और विकसित होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम अंतरिक्ष और अंतरिक्षयानों को लेकर एक आम समझ पैदा कर सके।'

हालांकि, इस पूरे विषय पर व्हाइट हाउस या इजरायली अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पेंटागन की ओर से भी इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है। वहीं, एनबीसी न्यूज के अनुसार अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसका एक लक्ष्य इस अंतरिक्ष में कई और जीवन खोजने का भी है, हालांकि अभी तक इसके पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना