लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की भारतवंशी सांसद ने मानसिक कारणों से संसदीय कार्यों से दूरी बनाई

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:58 IST

Open in App

लंदन, 25 मई ब्रिटेन की संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में सबसे युवा सांसद भारतवंशी नादिया व्हिटोम ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि मानसिक स्वास्थ्य कारणों के चलते वह अपने संसदीय कार्य से ‘‘कई हफ्तों’’ के लिए दूर रहेंगी।

नादिया (24) के पिता पंजाबी हैं, उनका जन्म ब्रिटेन में ही हुआ है और वह अपने जन्म स्थान मध्य इंग्लैंड के नाटिंघम से विपक्षी लेबर पार्टी की प्रतिनिधि हैं।

नादिया ने कहा कि उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चल रहे संघर्ष के बारे में खुलकर बोलने का फैसला किया है ताकि अन्य लोगों को भी ऐसे मुद्दों के बारे में बोलने में मदद मिल सके।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हाल के कुछ महीनों से मैं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से लगातार जूझ रही हूं। अब तक तो मैं सांसद के तौर पर अपने पूर्णकालिक काम के साथ संतुलन बनाने का प्रयास कर रही थी। दुर्भाग्य से अब यह संभव नहीं है और मेरे चिकित्सक ने कहा है कि सेहत में सुधार की खातिर मुझे कई हफ्तों के अवकाश की आवश्यकता होगी।’’

सांसद ने बताया कि वह पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) से पीड़ित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला