लाइव न्यूज़ :

वेटिकन के पूर्व दूत के खिलाफ फ्रांसीसी अदालत में यौन दुराचार मामले में सुनवाई शुरू

By भाषा | Updated: November 10, 2020 19:58 IST

Open in App

पेरिस, 10 नवंबर (एपी) फ्रांस में वेटिकन के पूर्व दूत के खिलाफ मंगलवार को कथित यौन दुराचार के मामले में सुनवाई शुरू हुई।

कई व्यक्तियों ने आर्चबिशप लुइगी वेंचुरा पर टटोलने और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। अपवादस्वरूप वेटिकन ने पिछले साल उनकी राजनयिक छूट वापस ले ली थी और उनके खिलाफ मुकदमे की सुनवाई एवं आरोपों की उपयुक्त जांच की अनुमति दे दी थी।

वेंचुरा ने किसी भी गलत आचरण से बार-बार इनकार किया है।

आरोप लगाने वालों में एक मैथ्यू डि ला सौचेरे है। उसने 2019 में पेरिस में पुलिस में शिकायत की थी कि पेरिस सिटी हॉल में एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान वेंचुरा ने बार-बार उनके नितंब को छुआ।

वेटिकन ने पिछले साल वेंचुरा को वापस बुला लिया था और बाद में वह सेवानिवृत हो गये थे।

वेंचुरा के खिलाफ मामले की सुनवाई उसी दिन शुरू हुई है जब वेटिकन कभी बहुत प्रभावी रहे अमेरिकी कार्डिनल थियोडोर मैककैरिक पर बहु प्रतीक्षित रिपोर्ट जारी कर रहा है। मैककैरिक को पोप फ्रांसिस ने 2019 में उनके पद से हटा दिया था क्योंकि वेटिकन ने जांच में दशकों की इन अफवाहों की पुष्टि हुई थी कि वह लोगों का यौन उत्पीड़न करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना