लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों को वुहान विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला ने किया खारिज, कोविड-19 के प्रसार से किया इनकार

By भाषा | Updated: April 19, 2020 17:50 IST

कोरोना वायरस का गढ़ रहे चीन के वुहान की एक शीर्ष विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला ने पहली बार संक्रमण के स्रोत होने के आरोपों को खारिज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी को लेकर पारदर्शिता नहीं बरतने को लेकर दुनिया भर के देश चीन की आलोचना कर रहे हैं।इस वायरस ने दुनियाभर में अब तक 23 लाख लोगों को संक्रमित किया है जबकि एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों की इसकी वजह से मौत हो चुकी है।

बीजिंग: वुहान में एक शीर्ष चीनी विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला ने खुद पर लग रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के स्रोत होने के आरोपों को पहली बार खारिज किया है। उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आरोपों को भी खारिज किया कि यह खतरनाक वायरस दुनिया भर में फैलने और कहर बरपाने से पहले यहीं से शुरू हुआ। कोरोना वायरस महामारी को लेकर पारदर्शिता नहीं बरतने को लेकर दुनिया भर के देश चीन की आलोचना कर रहे हैं। इस वायरस ने दुनियाभर में अब तक 23 लाख लोगों को संक्रमित किया है जबकि एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों की इसकी वजह से मौत हो चुकी है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि उनका प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि नया कोरोना वायरस वुहान की एक प्रयोगशाला से 'निकला' और दुनियाभर में फैल गया। पिछले साल दिसंबर में वुहान में मामला सामने आने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या यह वायरस वहां वुहान विषाणु विज्ञान संस्थान (डब्ल्यूआईवी) या पास के हुआननान सीफूड मार्केट से निकला है। डब्ल्यूआईवी और खास तौर पर उसकी पी4 प्रयोगशाला खतरनाक वायरस को संभालने में सक्षम है। 

प्रयोगशाला ने यद्यपि फरवरी में एक बयान जारी कर इन अफवाहों का खंडन किया था, उसके निदेशक युआन झिमिंग ने अपने पहले मीडिया साक्षात्कार में इन अफवाहों को खारिज किया कि उनका संस्थान कोविड-19 का वास्तविक स्रोत है। उन्होंने सरकारी सीजीटीएन टीवी चैनल को बताया, 'हम जानते हैं कि संस्थान में किस तरह के शोध हो रहे हैं और संस्थान में वायरसों और नमूनों को कैसे संभाला जाता है। इस बात का सवाल ही नहीं कि वायरस हमसे आया है।' 

निदेशक ने कहा, 'हमारे यहां सख्त नियामक व्यवस्था है। हमारे यहां शोध के लिए आचार संहिता है इसलिये हमें इसका भरोसा है।' उन्होंने कहा कि विषाणु विज्ञान संस्थान और पी4 प्रयोगशाला वुहान में है, 'लोग कुछ नहीं मिलने पर इस तरह का संबंध स्थापित कर सकते हैं।' अमेरिका के आरोपों के संदर्भ में युआन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग 'बिना किसी तथ्य या ज्ञान' के लोगों को 'जानबूझकर गुमराह' कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वायरस 'मानव निर्मित नहीं हो सकता' और ऐसे कोई साक्ष्य नहीं हैं जो यह साबित करें कि यह कृत्रिम है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनडोनाल्ड ट्रम्पसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला