लाइव न्यूज़ :

बराक ओबामा सहित 500 लोगों पर रूस ने लगाया प्रतिबंध, नहीं ले पाएंगे मास्को में प्रवेश

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 20, 2023 3:18 PM

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा उन 500 अमेरिकी नागरिकों में शामिल हैं, जिन्हें वाशिंगटन द्वारा घोषित प्रतिबंधों के नवीनतम दौर के जवाब में प्रतिबंधित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर प्रतिबंध लगायाबराक ओबामा सहित 500 लोग नहीं ले पाएंगे रूस में प्रवेशअमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में रूस की प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई

नई दिल्ली: रूसअमेरिका द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का जवाब अपने तरीके से दे रहा है। हाल ही में लिए गए एक फैसले में रूस ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित 500 लोगों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा उन 500 अमेरिकी नागरिकों में शामिल हैं, जिन्हें वाशिंगटन द्वारा घोषित प्रतिबंधों के नवीनतम दौर के जवाब में प्रतिबंधित किया जाएगा।

रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह कदम विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ संयुक्त राष्ट्र में यात्रा करने वाले मीडिया को वीजा देने के लिए पिछले महीने अमेरिका के इनकार के बाद आया है।

रूस के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, "वाशिंगटन को बहुत पहले ही यह सीख लेना चाहिए था कि रूस पर एक भी शत्रुतापूर्ण हमला बिना सजा के नहीं होगा।" मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूस ने हिरासत में लिए गए वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच के लिए काउंसलर एक्सेस के अमेरिकी अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।  इवान गेर्शकोविच को इस साल मार्च में जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले शुक्रवार, 19 मई को संयुक्त राज्य अमेरिका ने 300 से अधिक लोगों और संस्थाओं के खिलाफ अनुशासनात्मक उपायों की घोषणा की। अमेरिकी कार्रवाई का उद्देश्य यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस को दंडित करना और अब तक लागू किए गए सबसे कठोर प्रतिबंधों में से एक को और प्रभावी बनाना है।

बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद से ही अमेरिका और पश्चिमी देशों की तरफ से रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। इनमें रूस के तेल, गैस को न खरीदना और रूस के प्रभावशाली लोगों को अपने देश में प्रवेश न देना भी शामिल है। रूस भी जवाब में कई तरह के कदम उठाता रहता है।

टॅग्स :बराक ओबामारूसअमेरिकायूक्रेनव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटT20 World Cup 2024 Warm Up Games Schedule: विश्व कप से पहले 1 जून को टीम इंडिया खेलेगी अभ्यास मैच, 27 मई-एक जून तक अमेरिका और त्रिनिदाद एवं टोबैगो में मैच, देखें शेयडूल

भारतविदेश मंत्री जयशंकर ने बताई 'मोदी जी ने वार रुकवा दी पापा' के पीछे की असली कहानी, जानें पीएम ने युद्ध रोकने के लिए क्या किया

विश्वIsrael–Hamas war: अपने ही टैंक ने दागे गोले, 5 इजरायली सैनिक मारे गए, जबालिया शहर में बड़ा हादसा

विश्वप्रमोद भार्गव का ब्लॉग: चाबहार बंदरगाह पर अमेरिका क्यों बेचैन?

क्रिकेटICC T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में लहरा रहा भारतीय डेयरी का परचम, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बाद स्कॉटलैंड ने प्रायोजक बनाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वViral video: जमीन से कई फीट उपर चलते हैं ये आदिवासी बच्चे, स्टिल्ट की मदद से चलने में माहिर, जानें कारण

विश्वPM Narendra Modi Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत की छवि बदली, भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर कंसुपाड़ा ने कहा-सच्चे वैश्विक नेता के रूप में उभरे

विश्वWATCH: बिना मेकअप और हेयर डाई के पहचान में नहीं आ रहे हैं इमरान खान, PAK के पूर्व पीएम का शौकिंग लुक आया सामने

विश्व"भारत चंद्रमा पर उतर चुका है, जबकि हम...": पाकिस्तानी सांसद ने कराची में सुविधाओं की कमी पर कही ये बात

विश्वRussia-Ukraine war: रूसी सेना ने 10 अमेरिकी मिसाइलों को मार गिराया, खारकीव में फिर खोला मोर्चा, पीछे हट रही है यूक्रेनी फौज