लाइव न्यूज़ :

चीन के कोविड-19 के टीके के तीसरे चरण का प्रायोगिक परीक्षण शुरू

By भाषा | Updated: November 20, 2020 20:04 IST

Open in App

बीजिंग, 20 नवंबर चीन की एक अग्रणी टीका कंपनी ने कहा है कि उसने कोविड-19 के अपने टीके के तीसरे चरण का प्रायोगिक परीक्षण शुरू कर दिया है और दुनियाभर में 29,000 लोगों को इसमें शामिल करने की योजना है।

अन्हुई झिफेई लॉन्गकॉम बायोफार्मास्यूटिकल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि कोविड-19 के टीका के लिए तीसरे चरण का परीक्षण किया जा रहा है।

कंपनी और चीनी एकेडमी ऑफ साइंस के तहत माइक्रोबॉयोलॉजी संस्थान द्वारा विकसित टीका को राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन से 19 जून को प्रायोगिक परीक्षण की अनुमति मिली थी।

कंपनी ने कहा है कि अनुसंधान के तहत 18 और इससे ज्यादा उम्र के 29,000 लोगों को शामिल किया जाना है। मध्य चीन के हुनान प्रांत की जियांगतान काउंटी में बुधवार को परीक्षण शुरू किया गया।

इस टीका का वैश्विक स्तर पर परीक्षण इस महीने के अंत में उज्बेकिस्तान में शुरू होने की संभावना है। इसके बाद इंडोनेशिया, पाकिस्तान और इक्वाडोर में परीक्षण होगा।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बुधवार को मीडिया को बताया था कि टीका का यूएई, ब्राजील, पाकिस्तान और पेरू समेत कुछ देशों में परीक्षण किया जा रहा है ।

अध्ययनकर्ताओं ने पहले चरण और दूसरे चरण का प्रायोगिक परीक्षण 23 जून को शुरू किया था। सरकारी अखबार ‘शिन्हुआ’ की खबर के मुताबिक परीक्षण के तहत बीजिंग, चोंगकिंग और हुनान प्रांत के 18 से 59 साल के लोगों को टीका दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO