लाइव न्यूज़ :

वुहान में झींगा मछली बेचने वाली महिला बनीं थी कोरोना वायरस का पहला शिकार, चीन के सी-फूड मार्केट से दुनिया के 199 देशों फैला कोविड-19

By निखिल वर्मा | Updated: March 30, 2020 10:48 IST

चीन में कोरोना वायरस से 3300 से ज्यादा मौतें हुई हैं. कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा नुकसान चीन के वुहान शहर को पहुंचाया है. दावा किया जा रहा है कि वुहान के पहले कोविड-19 मरीज का पता लगा लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में करीब 34 हजार मौतें हुई हैं.चीन, अमेरिका, इटली, स्पेन, ईरान और यूरोपीय देश कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित हैं.

दुनिया भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से हो रहीं मौतों का आंकड़ा करीब 34 हजार पहुंच चुका है. चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान (Wuhan) शहर से ये संक्रमण पूरी दुनिया में फैला है और अब तक दुनिया भर में इसके 7.22 लाख केस सामने आ चुके है। चीन के बाद कोविड-19 का शिकार ईरान, अमेरिका के अलावा यूरोपीय देश हुए हैं। इस बीच दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले दुनिया के पहले इंसान का पता लगा लिया गया है। वुहान शहर की निवासरी 57 वर्षीय वेई गुइजियान (Wei Guixian) को कोरोना वायरस का पेशेंट जीरो कहा जा रहा है। ये महिला झींगा मछली (Shrimp) बेचती है। ये महिला इलाज के बाद अब बिलकुल ठीक हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई पर छपी खबर के अनुसार, वेई गुइजियान को कोविड-19 संक्रमण का पेशेंट जीरो बताया है। ये बात वॉल स्ट्रीट जनरल में छपी खबर के हवाले से कही गई है। महिला कई हफ्तों तक अस्पताल में रहने वाले ठीक हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वेई हुन्नान प्रांत के मछली बाजार में झींगा मछली बेचती थी और 10 दिसंबर 2019 को कोविड-19 से संक्रमित हुई थीं। हालांकि कोरोना के पेशेंट जीरो को लेकर लैंसेट जनरल का दावा अलग है। लैसेंट मेडिकल जनरल के मुताबिक कोरोना वायरस का पहला मरीज 1 दिसंबर 2019 के चीन के वुहान शहर में आ चुका है।

शेयरिंग टॉयलेट से हुई बीमारी

रिपोर्ट के अनुसार जब वेई गुइजियान अस्पताल पहुंचीं तो उन्होंने दावा किया कि सी-फूड मार्केट में शेयरिंग टॉयलेट में इस्तेमाल करने से वो बीमार पड़ी हैं। मिरर यूके में छपी खबर के अनुसार वेई को लगा कि यह सामान्य सर्दी-जुकाम है। इसके बाद एक स्थानीय क्लिनिक में जब वह इलाज के लिए पहुंची तो उन्हें सामान्य फ्लू की दवाएं डॉक्टरों ने दी। इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ है। तो 16 दिसंबर को वेई को वुहान के सबसे बड़े अस्तपताल यूनियन हॉस्टिपल ले जाया गया।

उसके बाद पता चला कि वेई के अलावा हुन्नान प्रांत के मार्केट से कई लोग इस तरह की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे। दिसंबर के आखिर तक डॉक्टर्स को कोविड-19 से संक्रमण की जानकारी मिली जिसके बाद सभी मरीजों को क्वारंटीन किया गया।

वुहान से 199 देशों फैला कोरोना वायरस

कोरोना वायरस से दुनिया भर में 33980 मौतें हुई हैं जबकि 199 देशों में 7.22 लाख केस सामने आ चुके हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा कोविड-19 के 1.42 लाख केस मिले हैं मौतें के मामले में इटली सबसे आगे है। इटली में कोरोना वायरस से 10779 लोगों की मौत हो चुकी है।  

टॅग्स :वुहानकोरोना वायरसचीनसीओवीआईडी-19 इंडियाअमेरिकाइटली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल