लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी उप राष्ट्रपति के दफ्तर तक पहुंचा कोरोना, तो चीन पर बरसे विदेश मंत्री माइक पोंपियो, 'कोरोना वायरस' को बताया 'वुहान वायरस'

By अनुराग आनंद | Updated: March 21, 2020 08:50 IST

अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेनेस के साथ नियुक्त एक अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच व‍िदेश मंत्री माइक पोंपियो ने चीन पर गलत सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाया है।इससे पहले खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि चीन दुनिया से कोरोना वायरस की सच्चाई को छिपा रहा है।

वाशिंगटन: कोरोना वायरस ने दुनिया के ज्यादातर मुल्कों को अपने चपेट में ले लिया है।  अब खबर है कि अमेरिका के सबसे सुरक्षित जगह व्हाइट हाउस के अधिकारी में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। एएनआई के मुताबिक, अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेनेस के साथ नियुक्त एक अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

इस खुलासे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि ये शख्स व्हाइट हाउस में किन किन लोगों के साथ संपर्क में आया था। हालांकि जानकारी मिली है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप राष्ट्रपति माइक पेनेस पिछले कुछ दिनों से इस व्यक्ति के साथ संपर्क में नहीं हैं।

वहीं, अमेरिका में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच व‍िदेश मंत्री माइक पोंपियो ने चीन पर गलत सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कोरोना वायरस को 'वुहान वायरस' बताया है। दरअसल, वुहान से ही इस वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी, रूस और ईरान कोरोना वायरस की महामारी को लेकर गलत सूचनाएं फैला रहे हैं। इसका मकसद लोगों में भय और भ्रम पैदा करना है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, 'इससे पहले हमने चीन को यह प्रस्‍ताव दिया था कि हमारे विशेषज्ञ उनकी और डब्‍लूएचओ की मदद के लिए चीन जाएंगे लेकिन हमें इसकी अनुमति नहीं दी गई। इस तरह की चीजें चीनी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने कीं जिससे दुनिया और विश्‍वभर के लोग खतरे में आ गए हैं।' 

आपको बता दें कि इससे पहले खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि चीन दुनिया से कोरोना वायरस की सच्चाई को छिपा रहा है। यही नहीं ट्रंप ने कहा था कि  कोरोना वायरस पर चीन ने प्रारंभिक सूचना छ‍िपाई जिसकी सजा आज दुनिया भुगत रही है।

ट्रंप ने कोरोना वायरस को चीनी वायरस बताते हुए कहा था कि दुनिया उनके कर्मों की बहुब बड़ी सजा सुना रही है। ट्रंप का इशारा इस बात की ओर था कि चीन ने सही समय पर कोरोना वायरस के फैलने की पूरी सूचना साझा नहीं की। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रम्पवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल