लाइव न्यूज़ :

चीन ने एक साथ 41 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में लॉन्च कर नया कीर्तिमान बनाया, नासा को टक्कर देने की कोशिश

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 16, 2023 20:35 IST

चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम तेजी से विस्तार कर रहा है और हाल के वर्षों में तेजी से आक्रामक भी हो गया है। अमेरिका को इस क्षेत्र में पीछे छोड़ने की कोशिशों में जुटे चीन ने अब एक साथ 41 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में लॉन्च करके नया कीर्तिमान बना दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने एक साथ 41 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में लॉन्च कियाऐसा करके नया कीर्तिमान बना दिया हैचीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम तेजी से विस्तार कर रहा है

नई दिल्लीः  अंतरिक्ष में अपनी क्षमता लगातार बढ़ाने और अमेरिका को इस क्षेत्र में पीछे छोड़ने की कोशिशों में जुटे चीन ने अब एक साथ 41 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में लॉन्च करके नया कीर्तिमान बना दिया है। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने इस घटना को 15 जून को अंजाम दिया।

समाचार एजेंसी ने ये भी बताया है कि सैटेलाइट्स लांचिंग के लिए लॉन्ग मार्च 2डी रॉकेट का प्रयोग किया गया। ये पहली बार है जब चीन ने एक ही रॉकेट से 41 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में लॉन्च हो। चीन का ये ऐतिहासिक कारनामा अंतरिक्ष में उसकी बढ़ती महत्वकांक्षाओं को भी दिखाता है।

चीनी समाचार एजेंसी ने बताया कि शांशी प्रान्त के ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से दोपहर 1.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) रॉकेट ने उड़ान भरी और फिर इन सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में पहुंचाया। अंतरिक्ष में भेजी गईं ये सैटेलाइट्स कमर्शियल रिमोट सेंसिंग सर्विस और उससे संबंधित टेक्नोलॉजी वेरिफिकेशन का काम करने वाली हैं। इसके जरिए अंतरिक्ष में किसी खास जगह का पता लगाया जाता  है।

बता दें कि अंतरिक्ष में चीन की  बढ़ती महत्वकांक्षाएं किसी से छिपी नहीं हैं। चीन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को टक्कर देने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है। यहां तक कि चीन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का हिस्सा नहीं है। इसके बजाय उसने अंतरिक्ष में अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाया है। वह साल 2030 से पहले चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने की तैयारी में भी है।

चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम तेजी से विस्तार कर रहा है और हाल के वर्षों में तेजी से आक्रामक भी हो गया है। चीन ने चंद्रमा, मंगल और अन्य ग्रहों पर अंतरिक्ष स्थलों का पता लगाने के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं और इन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सफल मिशनों की एक श्रृंखला शुरू की है। चीन दोबारा प्रयोग किए जाने वाले रॉकेट, स्पेसप्लेन और उन्नत अंतरिक्ष यान जैसी उन्नत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियां भी विकसित कर रहा है, और नेविगेशन, संचार और रिमोट सेंसिंग सिस्टम जैसे अंतरिक्ष-आधारित बुनियादी ढांचे में भारी निवेश कर रहा है। हालांकि चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम संदेह के घेरे में भी हैं और  कुछ देशों और विशेषज्ञों का मानना है कि वह इसका इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों में करेगा। 

टॅग्स :चीनअमेरिकानासाशी जिनपिंगRockets
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो