लाइव न्यूज़ :

चीन, भारत उत्सर्जन लक्ष्यों को अद्यतन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की समय सीमा से चूके

By भाषा | Updated: July 31, 2021 20:50 IST

Open in App

बर्लिन, 31 जुलाई (एपी) चीन और भारत ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए अपने नए लक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की समय सीमा से चूक गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश उन कई देशों में शामिल हैं, जिन्होंने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए अपनी नई योजनाएं प्रस्तुत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन एजेंसी द्वारा निर्धारित 30 जुलाई की समय सीमा की अनदेखी कर दी।

चीन दुनिया में सबसे ज्यादा उत्सर्जन वाला देश है, जबकि भारत तीसरे नंबर पर है। अमेरिका दूसरा सबसे बड़ा वैश्विक उत्सर्जक है और उसने अप्रैल में अपना नया लक्ष्य प्रस्तुत किया था।

संयुक्त राष्ट्र की जलवायु प्रमुख पेट्रीसिया एस्पिनोसा ने इस बात का स्वागत किया कि संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन के 110 हस्ताक्षरकर्ताओं ने निर्धारित तारीख तक योजना को प्रस्तुत किया, लेकिन उन्होंने कहा कि यह ‘‘संतोषजनक स्थिति से बहुत दूर’’ है कि केवल 58 प्रतिशत ने अपने नए लक्ष्यों को समय पर प्रस्तुत किया।

सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, सीरिया और 82 अन्य राष्ट्र भी संयुक्त राष्ट्र के लिए अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान या योजना को अद्यतन करने में विफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'